10वीं के बाद इंडियन नेवी में नौकरी कैसे मिलती हैं?  


By Mahima Sharan22, Jul 2024 11:58 AMjagranjosh.com

कैसे ज्वाइन करें इंडियन नेवी

भारतीय नौसेना से जुड़ने के लिए जरूरी नहीं कि आप ग्रेजुएशन के बाद ही अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि 10वीं पास युवाएं भी इंडियन नेवी ज्वाइन कर सकते हैं। यहां आप एमआक के तौर पर जुड़ कर अपनी स्किल्स को बढ़ा सकते हैं।

बेस्ट करियर ऑप्शन

10वीं के बाद अगर आप एक अच्छी सैलरी वाली नौकरी के तलाश में हैं, तो इंडियन नेवी आपके लिए बेस्ट करियर ऑप्शन सहित हो सकता है। आज हम जानेंगे कि 10वीं के बाद आप कैसे इंडियन नेवी ज्वाइन कर सकते हैं।

शेफ (एम.आर.)

भारतीय नौसेना में आप शेफ के तौर पर ज्वाइन कर सकते हैं।  इसके लिए आपको मेनू के अनुसार खाना तैयार करना होगा। साथ ही राशन का रिकॉर्ड भी बनाए रखने की आवश्यकता है।

स्टीवर्ड (एमआर)

स्टीवर्ड के तौर पर आप खाना परोसने, हाउसकीपिंग, फाइनेंशिय रिकॉर्ड, कैंटीन का रिकॉर्ड, खरीदारी का रिकॉर्ड सब कुछ पूरा लेखा-जोखा अपने पास अप-टू-डेट रखना होगा।

सेनेटरी हाईजीनिस्ट (एमआर)

 सेनेटरी हाईजीनिस्ट का काम साफ सफाई का होता है। इसके अलावा, आपको फायरआर्म के लिए भी ट्रेंड किया जाता है और संगठन के अच्छे कम्युनिकेशन के लिए अन्य जिम्मेदारियां भी शामिल की जाती है

कार्यस्थल का वातावरण

आपको अपने प्रोफेशन काम के साथ-साथ जहाज की निगरानी, हथियारों की देखरेख आदि गतिविधियां भी शामिल की जाती हैं।

प्रशिक्षण और प्रमोशन

चयनित उम्मीदवारों को 14 हफ्ते की ट्रेनिंग दी जाती है। उसके बाद विभिन्न नेवी ट्रेनिंग में ट्रेड में पेशेवर प्रशिक्षण दिया जाता है।

शिक्षा के अवसर

बता दें कि इंडियन नेवी ज्वाइन करने के बाद भी आपको आगे पढ़ने का मौका दिया जाता है। आप अपनी पढ़ाई को जारी रख सकते हैं साथ ही इंडियन नेवी के अन्य पदों के लिए भी परीक्षा दे सकते हैं।

10वीं पास कैंडिडेट के लिए ये बेस्ट ऑप्शन है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ 

Popular Fashion Designing Institutes In Delhi