साइबर क्राइम की दुनिया में ऐसे रखें बच्चों को सुरक्षित
By Mahima Sharan23, Mar 2025 11:46 AMjagranjosh.com
साइबर क्राइम से बच्चों को कैसे करें सुरक्षित
आज के समय में बच्चे अपना सबसे ज्यादा समय इंटरनेट की दुनिया में बिता रहे हैं। ऐसे में बच्चों की मासूमियत का फायदा उठाने वाले लाखों चोर ऑनलाइन बैठे हैं। यह माता-पिता का कर्तव्य है कि वे बच्चों को साइबर अपराध के बारे में जागरूक करें।
खुलकर बात करें
अगर आप चाहते है कि आपका बच्चा किसी ऑनलाइन ठगी का शिकार न बनें, तो बच्चों से खुलकर बात करें। उन्हें शांत होकर हर चीज के बारे में बारीकी से समझाए और सही-गलत में भेद करना बताए।
पैरेंटल कंट्रोल और प्राइवेसी सेटिंग्स को करें एक्टिवेट
फोन में ऐसे कुछ सेटिंग्स होते है, जिसकी मदद से आप बच्चों की एक्टिविटी पर नजर रख सकते हैं। उसके साथ ही आप उनके एक्सेस पर सिक्योरिटी भी लगा सकते हैं।
पासवर्ड और ऑनलाइन अकाउंट्स पर दें ध्यान
बच्चे बहुत जल्दी नई-नई वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अकाउंट बना लेते हैं, इसलिए यह बेहद ही जरूरी है कि आप बच्चों को एक स्ट्रॉंग और यूनिक पासवर्ड सेट करना सीखाए। ऐसा करने से कोई भी उनकी अकाउंट को हैक नहीं कर पाएगा।
साइबर क्राइम रिपोर्ट करना
बच्चों को सिखाए की अगर इंटरनेट पर उनके साथ कुछ गलत या धोखा होता है, तो खुलकर उस बारे में साइबर क्राइम में उसकी शिकायत करें।
इस तरह से आप बच्चों को भविष्य में होने वाली साइबर क्राइम से बचा सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
ये संकेत बताते हैं कि जीवन में बेहतर कर रहे हैं आप