दिन-भर दिमाग में चलती हैं बुरी बातें? ऐसे पाएं छुटकारा


By Mahima Sharan18, Aug 2024 02:09 PMjagranjosh.com

बुरे विचारों पर पाए काबू

जीवन की परेशानियों का डटकर सामना कर हर किसी के बस की बात नहीं है। चुनौतियों से घिरा इंसान कई बार खुद को नकारात्मक विचारों से घिरा पाता है। इसलिए यहां कुछ टिप्स दिए गए हैं, जिसकी मदद से आप अपनी बुरी विचारों पर काबू पा सकते हैं।

अपने आस-पास की नकारात्मकता को बदलें

आप अपने रोजमर्रा के जीवन में जो कुछ भी अपने दिमाग में आने देते हैं, उसका आपके विचारों पर असर हो सकता है।

व्यायाम करें

नियमित रूप से व्यायाम करने से आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों पर गहरा सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

इस पर बात करें

यदि आप खुद को नकारात्मक विचारों और भावनाओं से जूझते हुए पाते हैं, तो इससे उबरने का एक तरीका यह है कि आप किसी ऐसे व्यक्ति को खोजें जो आपके करीब हो और उससे बात करें।

आभारी होने का तरीका खोजें

जब आप नकारात्मकता से जूझ रहे होते हैं, तो अपने जीवन की सभी सकारात्मक चीजों को भूल जाना आसान हो सकता है। अपने जीवन और आस-पास की चीज़ों को देखने की कोशिश करें और उन चीज़ों को खोजें जिनके लिए आप आभारी हैं।

जो आप महसूस कर रहे हैं उसे लिखें

अपने आप को नकारात्मक विचारों से मुक्त करने के लिए, अपनी विचार प्रक्रिया को लिखने में प्रतिदिन 15 मिनट बिताने का प्रयास करें। ऐसा करने से आपको यह पहचानने में मदद मिल सकती है कि आपके विचार कैसे विकसित हो रहे हैं।

इन टिप्स की मदद से आप नकारात्मक विचारों पर काबू पा सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ  

प्रेमानंद महाराज की ये बातें बदल देंगी आपकी जिंदगी