साइकोलॉजी के अनुसार बुद्धिमान कैसे दिखें?


By Mahima Sharan06, Apr 2025 04:28 PMjagranjosh.com

स्पष्ट रूप से बात करें

आपके बोलचाल का अंदाज यह दर्शाता है कि आपका व्यक्तित्व कैसा है। अगर आप खुद को बेहतर दिखाना चाहते हैं, तो सबसे पहले साफ बातचीत करने की आदत डालें। सही भाषा का प्रयोग करें, ताकि लोग आपकी बातों को सही तरीके से समझ सकें।

एक्सप्रेस करने वाले बनें

आपने ऐसे लोगों के बारे में सुना होगा या उनका सामना भी किया होगा जो स्मार्ट लगने की कोशिश में ज़ोर से बोलते हैं, लेकिन यह तरीका कई बार उलटा भी साबित हो सकता है। अपनी आवाज़ और ऊर्जा को बदले। बातों को भाषा के साथ-साथ अपने व्यवहारों से भी एक्सप्रेस करने का प्रयास करें।

सही तरीके से मुस्कुराएं

आपकी स्माइल आपके बारे में बहुत कुछ कहती है। अपने चेहरे पर एक ऑथेंटिक स्माइल रखें न कि नकली, क्योंकि स्माइल आपकी व्यक्तित्व को संवेदनशील बना सकते हैं।

सामान्य गति से चलें

अपने आस-पास के लोगों की तुलना में बहुत तेज या बहुत धीमी गति से चलना आपको कम बुद्धिमान बना सकता है। अपनी स्पीड को नॉर्मल रखें और सभी के साथ कदम मिलाकर चलने का प्रयास करें।

पढ़ें

पढ़ते वक्त आप अधिक प्रभावशाली लग सकते हैं। पढ़ना बुद्धिमानी की निशानी है। खुद को किताबों में डुबाकर आप अधिक प्रभावशाली बन सकते हैं।

सीधे बैठें

सीधे बैठना और खड़े होना सिर्फ़ आपकी मुद्रा को बेहतर बनाने से कहीं ज़्यादा है। आपके बैठने का तरीका आपके आत्मविश्वास को दर्शाता है, इसलिए सीधे बैठे।

इस तरह आप खुद को बुद्धिमान दिखा सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

बच्चों की मानसिकता को सकारात्मक कैसे बनाएं?