By Priyanka Pal25, Jun 2024 06:50 PMjagranjosh.com
हर पेरेंट्स चाहते हैं कि उनके बच्चे पढ़ाई में हमेशा सबसे आगे रहें। लेकिन आज कल बच्चे पढ़ाई से ज्यादा सोशल मीडिया में इंट्रस्ट लेने लगे हैं। आगे जानिए कुछ ऐसे तरीकों के बारे में जिनसे आप बच्चे की पढ़ाई को रुचिकर बना सकते हैं।
सीखने को मजेदार बनाएं
पढ़ाई को खेल - खेल में सीखाएं, पहेलियाे और क्विज़ बच्चों को पढ़ाई के प्रति आकर्षित कर सकते हैं।
प्रोत्साहन
बच्चों को उनकी छोटी-छोटी उपलब्धियों पर प्रोत्साहित करें और प्रशंसा करें। यह उनके आत्मविश्वास को बढ़ाता है और पढ़ाई के प्रति रुचि जगाता है।
सकारात्मक माहौल
घर में पढ़ाई का एक सकारात्मक और शांति भरा माहौल बनाएं। बच्चों के लिए एक शांत और व्यवस्थित जगह तय करें जहां वे फोकस से पढ़ सकें।
उदाहरण दें
बच्चों को बताएं कि जो वे पढ़ रहे हैं वह उनकी रोजमर्रा की जिंदगी में कैसे काम आ सकता है। उदाहरण के लिए, मैथ्स को खरीदारी या खाना पकाने से जोड़कर समझाएं।
टाइम टेवल बनाएं
बच्चों के लिए एक टाइम टेवल बनाएं, इससे उन्हें अनुशासन और टाइम को मैनेज करने की बढ़िया आदत लग जाएगी।
मोटिवेशनल स्टोरी
बच्चों को प्रेरणादायक कहानियां सुनाएं। महान व्यक्तियों की सफलता की कहानियां बच्चों में मोटिवेशन पैदा कर सकती हैं।
टेक्नोलॉजी
ऑनलाइन विडियों, एजुकेशन एप्स की हेल्प लेकर आप अपने बच्चे की पढ़ाई को रुचिकर बना सकते हैं।
ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।