IT सेक्टर में करियर कैसे बनाएं


By Priyanka Pal30, Sep 2024 02:49 PMjagranjosh.com

आज के समय में IT सेक्टर की डिमांड काफी ज्यादा है, यदि आप भी इसमें करियर बनाने की सोच रहे हैं। तो आगे की स्टोरी आपके बढ़े काम आ सकती है।

IT सेक्टर

टेक्नोलॉजी की फील्ड में करियर बनाने के लिए और सक्सेस हासिल करने के लिए सबसे जरूरी चीज है स्किल्स, शिक्षा और मानसिकता।

स्किल

आईटी सेक्टर में सफल करियर के लिए तकनीकी ज्ञान बेहद जरूरी है, टेक, बीसीए, या एमसीए जैसे कोर्सेस करने के साथ-साथ प्रोग्रामिंग लैंग्वेज, डेटा एनालिसिस, और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसे स्किल्स में महारत हासिल करना जरूरी है।

अपडेट रहना

स्किल और एजुकेशन के साथ - साथ फील्ड में आते बदलावों से भी अपडेट रहना आज के समय में बहुत जरूरी है। लगातार नई चीजें सीखते रहना बहुत जरूरी है।

इंटर्नशिप

करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से करनी चाहिए, इंटर्नशिप से न केवल वास्तविक काम का अनुभव मिलता है बल्कि नेटवर्किंग के भी कई अवसर मिलते हैं।

नेटवर्किंग

मजबूत नेटवर्क आपको बेहतर करियर अवसरों तक पहुंचाने में मदद मिलती है, इस लिए IT सेक्टर के लोगों से हमेशा जुड़े रहे हैं।

सर्टिफिकेशन

इंडस्ट्री से संबंधित सर्टिफिकेशन जैसे माइक्रोसॉफ्ट, गूगल या अमेजन वेब सर्विसेज के सर्टिफिकेशन आपकी करियर ग्रोथ में अहम भूमिका निभाते हैं।

मानसिकता

धैर्य, मेहनत, और लगातार सीखने की लालसा आपको करियर में आगे ले जाने का काम करती हैं। अगर आप इन गुणों को अपनाते हैं, तो आईटी सेक्टर में एक सफल भविष्य बना सकते हैं।

ऐसी ही करियर टिप्स, सरकारी नौकरियों, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

7 Success Tips To Learn From Mukesh Ambani