बच्चों के लिए क्रिसमस कैसे खास बनाएं?


By Mahima Sharan24, Dec 2024 09:01 AMjagranjosh.com

बच्चों के लिए कैसे खास बनाएं क्रिसमस

क्रिसमस का नाम सुनते ही बच्चों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती हैं, क्योंकि उनके मन में क्रिसमस को लेकर कई तरह की उत्सुकता होती है। यहां कुछ टिप्स दिए गए हैं, जिसकी मदद से आप अपने बच्चों के लिए क्रिसमस खास बना सकते हैं।

बुक एडवेंट कैलेंडर बनाएं

एडवेंट कैलेंडर बच्चों को क्रिसमस तक की उल्टी गिनती में उनके उत्साह को मैनेज करने में मदद करने का एक शानदार तरीका है। कुछ किताबों को रैप कर के बच्चों को हर दिन उसे खोलने के लिए कहे, इससे उनकी उत्सुकता बढ़ेगी।

बच्चों के लिए सांता बनें

बच्चों को सांता बनकर सरप्राइज दें। ऐसा करने से उनके चेहरे पर मुस्कान आएगी। बच्चों को सेंटा से बहुत सारी उम्मीदें होती हैं।

गिफ्ट दें

बच्चे क्रिसमस का इंतजार इसलिए करते है, क्योंकि उन्हे गिफ्ट का इंतजार होता है। बच्चों को खुश करने के लिए उन्हें छोटे-छोटे तोहफों से सरप्राइज करें।

सांता को एक पत्र लिखें

सांता के लिए एक विश-लिस्ट तैयार करना बच्चों के लिए अपने राइटिंग स्किल का अभ्यास करने का एक शानदार तरीका है।

इस तरह से आप बच्चों के लिए क्रिसमस खास और यादगार बना सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

टॉपर्स कभी शेयर नहीं करते ये 5 स्टडी हैक्स