आलसी बच्चों को फुर्तीला बनाने के लिए कहें ये 9 बातें
By Mahima Sharan11, Sep 2024 03:59 PMjagranjosh.com
बच्चों को कैसे बनाएं फुर्तीला
बच्चों के लिए सबसे बड़ा चैलेंज है एक्टिव और पॉजिटिव रहना। भविष्य में कुछ बड़ा करने के लिए बच्चों में अभी से ही नींव डालना जरूरी है। अगर आपके बच्चों में भी आलस भर गया है, तो यहां कुछ टिप्स दिए गए हैं जिसकी मदद से आप अपने बच्चों को फुर्तीला बना सकते हैं।
आज सभी मिलकर काम करेंगे
बच्चों को एक्टिव रखना है, तो आपको पहले खुद एक्टिव होना पड़ेगा। इसलिए बच्चों को रोजमर्रा के कामों में इन्वोल्व करें और उनसे कहें कि आज हम सभी मिलजुल कर काम करेंगे।
बच्चों के फेवरेट गाने पर डांस कर
बच्चों को एक्टिव रखने के लिए उन्हें उनके पसंदीदा गानों पर डांस करने के लिए कहें। डांस बच्चों के लिए बेस्ट मेंटल एक्सरसाइज में से एक है। डांस करने से बच्चों का मानसिक विकास तेजी से होता है और वे एक्टिव बने रहते हैं।
वर्ल्ड के बेस्ट बच्चे
बच्चों के मन पर उनके माता-पिता के बातों का गहरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए अपने बच्चों को अच्छा महसूस कराने के लिए कुछ मोटिवेशनल बातें कहें।
कम्पटीशन लगाए
बच्चों को एक्टिव रखने के लिए उनके साथ कम्पटीशन लगाए। उन्हें खुद को हमारे के लिए कहे। ऐसा करने से बच्चे शारीरिक और मानसिक तौर पर फिट रहते हैं।
तुम स्ट्रांग हो
बच्चों को एक्टिव रखने के लिए उन्हें उनकी अंदर की शक्तियों के बारे में बताए। उनसे कहें कि आप बहुत हिम्मत वाले हैं और आप कुछ भी कर सकते हैं।
इस मजेदार काम को साथ में करते हैं
बच्चों को एनर्जेटिक रखने के लिए उन्हें किसी मजेदार काम का हिस्सा बनाएं। ऐसा करने से बच्चे एनर्जी से भरपूर रहते हैं।
एडवेंचर के लिए प्रोत्साहित करें
बच्चों को उन एक्सरसाइज के लिए मोटिवेट करें, जिसे वे खुशी-खुशी कर लें। एक्सरसाइज बच्चों को मेंटली फिट रखती हैं।
आप मेरे सुपरहीरो हैं
बच्चे ऐसी बातों से बेहद ही प्रभावित होते हैं, जो उन्हें महत्वपूर्ण दर्शाए। इसलिए उनके साथ रोज मोटिवेशनल बातें कहें।
इन बातों की मदद से आप अपने बच्चों को फुर्तीला बना सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
खास सर से सीख ली ये 7 बातें, तो आसानी से हासिल होंगे लक्ष्य