By Mahima Sharan06, Jan 2025 01:27 PMjagranjosh.com
बच्चों को होशियार बनाने के तरीके
हर माता-पिता की इच्छा होती है कि उनके बच्चे पढ़ाई-लिखाई में तेज और होशियार बने, इसके लिए वे जितनी हो सके उतनी मेहनत करते हैं, ताकि उनका बच्चा हमेशा हंसता-खेलता रहें। कई बार ऐसा होता है माता-पिता बच्चों को अच्छा बनाने के लिए उन्हें डांटते-मारते भी हैं, लेकिन आपने कभी ये सोचा है कि क्या बच्चों पर दबाव देना जरूरी है? क्या बिना डांटे-मारे भी बच्चों को होशियार बनाया जा सकता है?
बच्चों का दिमाग
माता-पिता के तौर पर आपको यह समझने की जरूरत है कि बच्चों को केवल पढ़ाई में होशियार बनाने ही जरूरी नहीं है, बल्कि उनके मेंटल हेल्थ का ख्याल रखना भी आपकी जिम्मेदारी है। इसके लिए आपको यह समझना होगा कि बच्चों के साथ कैसा व्यवहार बनाएं, उनसे कितनी उम्मीदे लगाएं और बच्चों को कैसे बात करें। यह सभी तरीके बच्चों की तरक्की का रास्ता बनता है।
बच्चों की तुलना करने से बचें
सबसे पहले तो आपको यह समझने की जरूरत है हर बच्चा एक दूसरे से अलग होता है और उनका दिमाग भी एक दूसरे से अलग है। जहां एक बच्चा मात्र 2 घंटे पढ़ कर टॉप करता है, तो वहीं दूसरा बच्चा 8-10 घंटे पढ़कर भी अच्छा स्कोर नहीं कर पाता है। ऐसे में बार-बार अगर आप बच्चों पर दबाव डालेंगे, तो उनके मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा।
घर का सकारात्मक माहौल
बेशल आपके लिए यह छोटी सी बात हो, लेकिन घर का माहौल बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डालता है। जिस घर में ज्यादा लड़ाई-झगड़ा होती है, उन घर के बच्चे अक्सर पढ़ाई में कमजोर हो जाते हैं। घर का माहौल सकारात्मक बनाएं, क्योंकि ऐसा करने से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे आत्मनिर्भर बनते हैं।
समय का सही से इस्तेमाल करना
बच्चों को पढ़ाई में तेज बनाना चाहते हैं, तो सबसे पहले उन्हें समय की कदर करना सिखाएं। अगर बच्चे टाइम मैनेजमेंट सिख जाएंगे, तो वे खुद ही होशियार बन जाएंगे। इसके साथ ही बच्चों को अपनी प्राथमिकताओं के बारे में बताएं और सिखाएं कि अपने समय को कैसे जरूरी कामों में लगाएं।
किताब से बाहर निकाले
हर बच्चे को किताबी किड़ा बनाने की जरूरत नहीं है। बच्चों को होशियार बनाने के लिए उन्हें किताब की दुनिया से बाहर का ज्ञान दें। उन्हें जीवन की असल समस्याओं के बारे में बताएं साथ ही अलग-अलग एक्टिविटी में हिस्सा लेने के लिए मोटिवेट करें। ऐसा करने से बच्चे आंतरिक तौर पर मजबूत बनते हैं और उनका कॉन्फिडेंस लेवल भी बढ़ता है।
इन तरीकों के साथ आप अपने बच्चों को होशियार और तेज बना सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
Top 7 Personal Development Techniques To Boost Mental Health