परीक्षा के अंतिम दिनों में खुद को तनाव मुक्त रखकर कैसे प्रेरित करें?
By Mahima Sharan24, Dec 2024 06:41 PMjagranjosh.com
स्ट्रेस फ्री कैसे रहे?
एग्जाम नजदीक है और ऐसे में स्ट्रेस और एंजाइटी होना स्वाभाविक है, लेकिन अच्छे रिजल्ट और एग्जाम में फोकस बनाए रखने के लिए स्ट्रेस को मैनेज करना और खुद को प्रेरित रखना बेहद ही जरूरी है। आज हम आपको एग्जाम के समय प्रेरित और स्ट्रेस फ्री रहने के लिए कुछ टिप्स देंगे।
स्ट्रेस मैनेजमेंट टेक्निकल फॉलो करें
परीक्षा का दबाव तनाव और चिंता के साथ आता है, लेकिन पूरे दिन इसके बारे में सोचना सही नहीं है। इसके बजाय, गहरी सांस लेने या माइंडफुलनेस का अभ्यास करने के लिए कुछ समय निकालें। साथ ही, अपने स्टडी प्लान को छोटे लक्ष्यों में बांटे।
अपने शरीर को आराम दें
जैसे-जैसे परीक्षा का दिन नज़दीक आता है, कई छात्र नींद का त्याग करते हैं और अंतिम दिन की तैयारी में 12-18 घंटे तक लगातार पढ़ते हैं। हालांकि, यह परीक्षा के दिन पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।
एक पावर-पैक रिवीजन प्लान बनाएं
परीक्षा के लिए अपने तनाव को कम करने का एक और अच्छा तरीका पावर-पैक रिवीजन प्लान है।
क्वेश्चन पैटर्न पर ध्यान दें
यह समझना और प्राथमिकता देना जरूरी है कि एग्जाम में किस प्रकार के सवाल पूछे जाते हैं। इसलिए सबसे पहले क्वेश्चन पेपर के पैटर्न और नंबर को समझे फिर उसी के हिसाब से खुद को तैयार करें।
जरूरत हो तो सहायता लें
परीक्षा से पहले का अंतिम सप्ताह सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, क्योंकि इस दौरान छात्र कई तरह की चुनौतियों और विचारों का सामना करता है। इसलिए, सही व्यक्ति से बातचीत करना आवश्यक है, जो आपका गुरु, मित्र या परिवार का सदस्य हो सकता है।
इन तरीकों से आप परीक्षा के अंतिम दिनों में तनाव को मैनेज कर सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
5 Benefits Of Pursuing Short-Term Courses In Career Growth