स्ट्रेस को कैसे मैनेज करें? स्टूडेंट जया किशोरी से जानें उपाय


By Priyanka Pal09, Jan 2025 04:16 PMjagranjosh.com

कथावाचक जया किशोरी का मानना है कि किसी भी व्यक्ति को स्ट्रेस तब होता है जब उसकी कोई इच्छा पूरी नहीं होती। कोई भी ऐसी चीज जिसमें आपकी इच्छा के अनुसार काम नहीं हो रहा हो, तो स्ट्रेस का होना शुरू हो जाता है। ऐसे में जानिए एक स्टूडेंट अपने एग्जाम की तैयारी के दौरान क्या उपाय अपना सकते हैं।

तुलना से बचें

इतने सारे बच्चों के बीच में आप खुद पर सेल्फ डाउट करने लगते हैं कि मैं कैसे अच्छे नंबर लेकर आ पाउंगा या नहीं। ऐसे में आप खुद को अपनी नजरों में नीचा गिरा रहे हैं। ऐसा करने से बेहतर है कि आप सिर्फ अपने ऊपर भरोसा रखें।

खुद से बेहतर करें

हर रोज आप खुद से रेस लगाने की कोशिश करें, कि आप कल जैसे थे तो आज उससे बेहतर होना है और आज जैसे भी हैं तो कल इससे भी बेहतर होना है। ये तरीका आपको कभी स्ट्रेस नहीं देगा।

सक्सेस

कोई भी स्टूडेंट सुविधाओं के साथ अपनी पढ़ाई को ना देखे बल्कि अपनी परिस्थिती के मुताबिक अपनी समस्या का हल निकालने के लिए अपने मेहनत पर भरोसा रखें। अपनी रिएलिटी को समझकर आगे बढ़ें।

पहला स्टेप

जया किशोरी कहती हैं, जब तक आप काम नहीं करते तब तक अवसर नहीं आते। पैसे नहीं आते, सक्सेस नहीं आती और लोग भी नहीं आते। इसलिए हर काम के लिए अपना पहला स्टेप लेकर देखें।

माइंड कंट्रोल करें

किसी के लिए भी दिमाग को कंट्रोल करना बहुत मुश्किल है क्योंकि एक स्टूडेंट सबसे ज्यादा नंबर लाने की इच्छा और एक नौकरी पेशा व्यक्ति की पैसा कमाने की इच्छा कभी पूरी नहीं होती। ऐसे में कोशिश करें जितना है उसमें खुश रहें और आगे बढ़ने के लिए सही तरीका अपनाएं।

धैर्य

जया किशोरी का कहना है इंसान मशीनों के साथ इतना ज्यादा वक्त बिताने लगा है कि वे झट से कोई भी रिजल्ट दे देता है। वहीं इंसान एक दूसरे व्यक्ति से भी जल्दी रिजल्ट पाने की इच्छा रखने लग गया है उसमें धैर्य खत्म होता जा रहा। जिसे वे करियर और हार्ड वर्क को लेकर धैर्य को नहीं अपनाता।

परिवार

स्ट्रेस को मैनेज करने का सबसे किफायती तरीका है कि खाली समय में परिवार औऱ दोस्तों के साथ समय बिताएं। जहां तक संभव हो सके उनके साथ घूमने निकल जाओ। इससे आपका दिमाग रिफ्रेश होने के साथ – साथ प्रोडक्टिव होता है।

ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

How To Take Rest For Mind During Exams?