By Mahima Sharan12, Mar 2024 01:21 PMjagranjosh.com
टाइम मैनेजमेंट
परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए समय प्रबंधन बहुत महत्वपूर्ण है। छात्र इस बात को लेकर भ्रमित हो सकते हैं कि किस प्रश्न को कितना समय दें और किस प्रश्न का उत्तर पहले दें। आइए जानते हैं कैसे मैनेज करें टाइम।
सिलेबस को समझें
परीक्षा के पैटर्न और सिलेबस को अच्छे से समझकर ही पढ़ें। इससे आपको पता चल जाएगा कि किस विषय को कितना समय देना है।
टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करें
एक टाइम टेबल बनाएं और उसका पालन करें। सभी विषयों को समय दें और आराम के साथ-साथ अच्छी नींद भी लें।
मॉक टेस्ट दें
पढ़ाई के साथ-साथ मॉक टेस्ट भी देते रहें, इससे आपको पता चल जाएगा कि परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न को कितना समय देना है।
इन बातों का रखें ध्यान
प्रश्न पत्र और आंसर शीट दोनों परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले उपलब्ध होते हैं। इस समय का सदुपयोग करें, सबसे पहले उत्तर पुस्तिका में अपना नाम और रोल नंबर सही-सही लिखें। इसके बाद प्रश्न पत्र पढ़ें।
पेपर को पूरी तरह से समझें
सबसे पहले पेपर को पूरा पढ़ें और समझें। सही उत्तर देने के लिए प्रश्नों को सही ढंग से समझना बहुत जरूरी है।
प्रत्येक प्रश्न के लिए निश्चित समय निर्धारित करें
प्रत्येक प्रश्न का समय उसके अंकों के अनुसार तय करें। इससे आपको अपना पेपर समय पर पूरा करने में मदद मिलेगी।
प्रश्न का उत्तर लिखने से पहले सोचें
प्रश्नों के उत्तर लिखने से पहले एक रूपरेखा बना लें और सोच लें कि आपको किन बिंदुओं पर उत्तर लिखना है। सोचते समय कागज पर नोट्स लिखें। फिर उन नोट्स को देखकर जल्दी से उत्तर लिखें।
रिवाइज करें
परीक्षा देने से पहले रिवीजन के लिए समय पहले से तय कर लें। सभी उत्तर लिखने के बाद अपने आंसर को चेक करें और गलती सुधारे।
ये टाइम मैनेजमेंट टिप्स आपको परीक्षा में मदद करेंगे। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ