एक जगह पर टिककर नहीं बैठता बच्चा, ऐसे लगाएं पढ़ाई में मन
By Mahima Sharan30, Jun 2024 07:45 AMjagranjosh.com
पढ़ाई का तरीका
बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा बहुत ज़रूरी है। हालांकि, हर बच्चा एक जैसा नहीं होता, इसलिए उनके पढ़ने का तरीका भी अलग-अलग होता है।
ये टिप्स आएंगे काम
कुछ बच्चे आसानी से एक जगह बैठकर शांति से पढ़ सकते हैं, जबकि कुछ की पढ़ाई में कम और खेलने में ज़्यादा रुचि होती है। ऐसे में उन्हें पढ़ाना बहुत मुश्किल काम हो जाता है। इसलिए यहां कुछ टिप्स दिए गए हैं-
पढ़ाई के लिए समय तय करें
बच्चों को हर दिन पढ़ाई करने का एक निश्चित समय तय करना चाहिए। इससे उनमें यह आदत बनेगी कि उन्हें किस समय पढ़ना है। इससे उनका ध्यान बार-बार इधर-उधर भटकने से बचेगा।
शांत माहौल रखें
कुछ बच्चे स्वभाव से बहुत चंचल होते हैं और उनका ध्यान आसानी से इधर-उधर भटक जाता है। इसलिए, उनकी पढ़ाई की जगह शांत होनी चाहिए।
कार्यों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटें
छोटे बच्चे किसी भी काम को करते हुए बहुत जल्दी ऊब जाते हैं। ऐसे में उनके पढ़ाई के काम को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट देना चाहिए, ताकि उनकी रुचि बनी रहे।
सक्रिय रहना
अध्ययन प्रक्रिया में सक्रिय रहना बच्चों की सोचने की क्षमता को बढ़ावा देता है। इसलिए, नोट्स तैयार करना, और बाद में उसके बारे में जानकारी हासिल करना और सवाल पूछना जैसी आदतों को बच्चों में बढ़ावा देना चाहिए।
पढ़ाई के बीच में ब्रेक जरूर दें
छोटे बच्चे ज़्यादा समय तक एक जगह पर नहीं रह सकते। इसलिए, उन्हें पढ़ाई के बीच में 10-15 मिनट का ब्रेक ज़रूर दें। इससे उनमें ताजगी आएगी और वे फिर से अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे।
इन टिप्स कि मदद से आप अपने बच्चों का मन पढ़ाई में लगा सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
करियर में सफलता के लिए कम्युनिकेशन स्किल कैसे सुधारें?