पढ़ाई में कमजोर बच्चों को मोटिवेट कैसे करें?


By Mahima Sharan23, Aug 2024 06:32 PMjagranjosh.com

बच्चों को पढ़ाई के लिए कैसे करें प्रेरित

जरूरी नहीं कि हर बच्चा पढ़ाई में तेज और स्मार्ट ही हो। वैसे तो हर माता-पिता का सपना होता है कि उनका बच्चा पढ़ाई में तेज और स्मार्ट बनें, लेकिन बच्चों पर जबरदस्ती पढ़ाई का दबाव बनाना भी गलत है। अगर आपके बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लगता है, तो यहां कुछ टिप्स दिए गए हैं, जो उनके लिए मददगार साबित हो सकते हैं।

टाइम टेबल बनाएं

बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करने का सबसे बेहतरीन तरीकों में एक है टाइम टेबल बनाना। टाइम टेबल बच्चों को अनुशासन में रहने में मदद करता है। इससे बच्चों को पता होता है कि उन्हें कितने घंटे पढ़ना है।

इंटरेस्ट बनाएं

अगर बच्चों की रूचि पढ़ाई में नहीं होगी, तो निश्चित तौर पर वह पढ़ने से भागेंगे। इसलिए मुश्किल विषयों को मजेदार बना कर आप बच्चों को पढ़ने के लिए मना सकते हैं। इसलिए आप किसी एक्टिविटी का सहारा ले सकते हैं।

टारगेट सेट करें

बच्चों को दैनिक आधार पर एक टारगेट दें। ऐसा करने से बच्चे रोज पढ़ेंगे और इससे उनके काम को समय पर पूरा करने कि स्किल में भी निखार आएगा। इसके साथ ही टारगेट पूरा करने पर बच्चों को इनाम दें, ऐसा करने से उनका मनोबल बढ़ता है।

प्रेरित करें

बच्चों को समझाएं कि पढ़ाई क्यों जरूरी है। उन्हें वास्तविक जीवन के बारे में बताएं। इसके लिए आप किसी इंस्पिरेशनल कहानी का सहारा ले सकते हैं।

खेलने का समय दें

पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के मानसिक विकास के लिए खेल भी बेहद जरूरी है। इसलिए अपने बच्चे के शेड्यूल में खेल को शामिल करें।

इन टिप्स की मदद से आप अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित कर सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

यूनिक पर्सनैलिटी चाहिए? फॉलो करें ये गुरु मंत्र