शर्मीले बच्‍चों का स्टेज पर बोलने का डर कैसे दूर करें?


By Priyanka Pal26, Dec 2024 06:18 PMjagranjosh.com

शर्मीले बच्चों का स्टेज पर बोलने का डर दूर करना थोड़ा समय और प्रयास मांगता है, लेकिन सही तरीके अपनाने से यह आसान है। कई तरीकों से आप अपने शर्मीले बच्चों को पब्लिक स्पीकिंग की स्किल सिखा सकते हैं।

धीरे शुरू करें

बच्चों को पहले छोटे और परिचित दोस्तों के सामने बोलने के लिए कहें। शुरुआत में केवल परिवार या करीबी दोस्तों के बीच बोलने की प्रैक्टिस कराएं।

बोलने का माहौल

बच्चों को प्रोत्साहित करें और उनकी छोटी-छोटी उपलब्धियों की सराहना करें। उन्हें यह विश्वास दिलाएं कि स्टेज पर बोलना एक मजेदार और सीखने का अनुभव है।

रोल प्ले

उनके साथ स्टेज सिचुएशन की प्रैक्टिस कर सकते हैं। किसी फेवरेट कहानी या कविता को याद करने और फिर बोलने के लिए प्रेरित करें।

बॉड़ी लैंग्वेज

बच्चों को सही तरीके से खड़े होने, गहरी सांस लेने और चेहरे पर मुस्कान बनाए रखने की ट्रेनिंग दें। उन्हें सिखाएं कि नर्वस महसूस होने पर भी आत्मविश्वास कैसे दिखाया जाए।

कहानियां सुनाएं

ऐसे लोगों के उदाहरण दें, जिन्होंने डर पर काबू पाकर सफलता हासिल की। बच्चों को यह समझाएं कि हर कोई शुरू में डरता है, लेकिन प्रयास से यह दूर हो सकता है।

जुड़ाव बढ़ाएं

बच्चों को सामाजिक गतिविधियों में शामिल करें। उन्हें नई जगहों और नए लोगों से जुड़ाव बढ़ाएं।

समर्थन बनाएं

बच्चों को समय दें और उनकी प्रगति के साथ धैर्य रखें। अगर वे असफल भी हों, तो उन्हें मोटिवेट करें और दोबारा प्रयास के लिए कहें।

ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

New Year 2025: जीवन में पाना है ऊंचा मकाम, अपनाएं ये आदतें