किसी व्यक्ति को उनकी बॉडी लैंग्वेज से कैसे पढ़ा जाए?


By Priyanka Pal19, Nov 2024 06:48 PMjagranjosh.com

बॉडी लैंग्वेज

बॉडी लैंग्वेज को समझने से आपको लोगों के कहे अनकहे शब्दों को पढ़ने में मदद मिल सकती है। उनके संकेतों को देखने और सुनने से , आप अपने आस-पास की दुनिया और उन लोगों के साथ ज़्यादा तालमेल बिठा पाएंगे जिनके साथ आप इसे साझा करते हैं।

आंखों पर ध्यान देना

ध्यान दें कि कोई व्यक्ति कहां देख रहा है क्या वे आंख से आंख मिला रहे हैं। इसका मतलब हो सकता है कि वे आपकी बात में रुचि रखते हैं।

चेहरे का हाव - भाव

किसी व्यक्ति का चेहरा आपको यह बता सकता है कि वह अंदर से कैसा महसूस कर रहा है। मुस्कुराहट पर ध्यान दें, जो खुशी या आनंद को दर्शाती है।

हाथों की हरकतें

सामने वाले ने अपने हांथ मोड़े हुए हैं इसका मतलब अक्सर यह होता है कि कोई व्यक्ति विरोध कर रहा है।

पैर

अपने पैरों को हर वक्त हिलाने वाला व्यक्ति परेशान हो सकता है। जबकि अपने पैरों को क्रॉस करके बैठने वाला व्यक्ति बंद महसूस कर सकता है।

आवाज

किसी व्यक्ति के बोलने का तरीका भी शारीरिक भाषा का हिस्सा होता है। उनकी आवाज की टोन से पता लगाया जा सकता है कि वह गुस्सा है या खुश।

खड़े होने का तरीका

जो लोग सीधे खड़े होते हैं, वे आत्मविश्वास से भरे हो सकते हैं, जबकि जो लोग झुककर खड़े होते हैं, वे खुद के बारे में कम सोचते हैं।

आपके पास खड़ा व्यक्ति

अगर कोई आपके करीब खड़ा है, तो वे दिखा रहे होंगे कि वे सहज और दोस्ताना हैं। लेकिन अगर वे दूरी बनाए रखते हैं, तो उन्हें सहज महसूस करने के लिए ज्यादा जगह की जरूरत हो सकती है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

माइंडफुलनेस मेंटल स्ट्रेंथ में सुधार कैसे करती है?