बच्चों का स्क्रीन टाइम ऐसे कम करें


By Mahima Sharan17, May 2024 03:30 PMjagranjosh.com

स्क्रीन टाइम करें कम

इस आधुनिक युग में बच्चे टीवी, फोन और टैबलेट जैसे डिजिटल चीजों का उपयोग करने के प्रति अधिक आकर्षित हो रहे हैं। यह उनके शारीरिक और मानसिक विकास पर गहरा प्रभाव डाल सकती है। इसलिए यहां कुछ टिप्स दिए गए हैं जिनकी मदद से आप बच्चों के स्क्रीन टाइम को कम कर सकते हैं।

समय सीमा निर्धारित करें

सबसे पहले, बच्चों के स्क्रीन समय के लिए नियम और समय सीमा निर्धारित करें। यह सुनिश्चित करने के लिए कि बच्चे इन नियमों का पालन करें, नियमों को स्पष्ट और चेक करते रहें।

एक दिलचस्प कार्यक्रम बनाएं

बच्चों को स्क्रीन से दूर रखने का सबसे अच्छा तरीका उनके लिए एक दिलचस्प और बिजी शेड्युल बनाएं। इसके लिए आप उन्हें बाहर खेलने, दोस्तों के साथ घूमने या नए कौशल सीखने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

डिजिटल उपकरणों को दूर रखें

बच्चों के कमरे में टीवी, फोन या टैबलेट रखने से बचें। इससे उन्हें इन उपकरणों का उपयोग कम करने में मदद मिलेगी।

डिजिटल डिवाइस पर चर्चा करें

बच्चों को डिजिटल उपकरणों के उपयोग के संभावित नकारात्मक प्रभावों के बारे में बताएं। उन्हें समझाएं कि डिजिटल उपकरणों का उपयोग करने से उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।

अन्य गतिविधियों के लिए प्रेरित करें

आप बच्चों को बाहर खेलने, किताबें पढ़ने या संगीत सुनने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं।

एक रोल मॉडल बनें

अपने बच्चों को दिखाएं कि आप स्वयं डिजिटल चीजों का उपयोग केवल तभी करते हैं जब कोई काम करना होता है। बच्चा आपको देखकर ही सिखता है।

इन टिप्स को फॉलो कर के आप स्क्रीन टाइम को कम कर सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

स्मार्ट महिलाओं में होती हैं ये 10 आदतें