जिसे चाहेंगे सिर्फ उसे ही दिखेंगे ऑनलाइन, Whatsaap ने निकाला नया फिचर


By Mahima Sharan09, Jan 2025 09:14 AMjagranjosh.com

WhatsApp अपडेट

WhatsApp ने आखिरकार अपडेट जारी कर दिया है, जिससे आप इंस्टेंट मैसेजिंग प्लैटफ़ॉर्म पर अपना एक्टिव स्टेटस छिपा सकते हैं। कई बार हम अपने कॉन्टैक्ट्स को ऑनलाइन एक्टिविटी के बारे में बताए बिना WhatsApp पर अपने मैसेज चेक करना चाहते हैं या ऐप पर एक्टिव दिखना चाहते हैं और मेटा के स्वामित्व वाले प्लैटफ़ॉर्म का यह अपडेट उस समस्या का समाधान करता है।

ऑनलाइन' स्टेटस

WhatsApp पर 'ऑनलाइन' स्टेटस चैट पर व्यक्ति के कॉन्टैक्ट नाम के ठीक नीचे दिखाई देता है, जैसे ही वह इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप खोलता है। जब तक आप WhatsApp पर हैं, भले ही आप स्क्रॉल कर रहे हों, आप अपने कॉन्टैक्ट्स को 'ऑनलाइन' दिखाई देते हैं।

ऑनलाइन' स्टेटस छिपाने के तरीके

लेकिन WhatsApp के नए अपडेट की बदौलत, यह बदलने वाला है और लोग अब प्लेटफ़ॉर्म पर आपकी ऑनलाइन मौजूदगी को नहीं देख पाएंगे क्योंकि अब यूजर्स के पास अपने ऑनलाइन स्टेटस को सभी या चुनिंदा कॉन्टैक्ट्स से छिपाने का विकल्प है।

WhatsApp पर अपना ऑनलाइन स्टेटस कैसे छिपाएं

Android यूजर्स के लिए, अपना WhatsApp खोलें, फिर टैप मोर ऑप्शन पर क्लिक करें और सेटिंग्स चुनें

स्टेप 2

अब प्राइवेसी पर क्लिक करें। आपको लास्ट सीन और ऑनलाइन पर विकल्प मिलेंगे। उस पर क्लिक करें और पसंदीदा विकल्प चुनें।

आईफोन वाले करें ये काम

iOS यूजर्स के लिए, WhatsApp खोलें और फिर अपनी स्क्रीन के दाईं ओर नीचे दिए गए सेटिंग्स विकल्पों पर क्लिक करें। अकाउंट पर टैप करें, फिर प्राइवेसी चुनें। आपको लास्ट सीन और ऑनलाइन जैसा ही विकल्प भी दिखाई देगा।

स्टेप 2

उस पर टैप करें और इनमें से कोई भी विकल्प चुनें: हर कोई, मेरे संपर्क, मेरे संपर्क को छोड़कर... और कोई नहीं।

इन तरह से आप अपना एक्टिव स्टेस्ट सभी से छिपा सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

भारत की टॉप IT कंपनियां, जहां काम करने का हर कोई देखता है सपना