फर्राटेदार इंग्लिश बोलेंगे बच्चे, इन आसान स्टेप्स में सिखाएं


By Mahima Sharan26, Apr 2024 05:49 PMjagranjosh.com

फर्राटेदार इंग्लिश बोलेगा बच्चा

अधिकांश माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे कम उम्र से ही अंग्रेजी सीखें। उनका कहना है कि वे जितनी जल्दी सीख लेंगे, उनके भविष्य के लिए उतना ही बेहतर होगा।

बच्चों को प्रोत्साहित करें

किसी बच्चे की अंग्रेजी में सफलता में सबसे महत्वपूर्ण कारक उनके माता-पिता की रुचि और प्रोत्साहन है, चाहे उनके बच्चे की उम्र कुछ भी हो। यहा बताए गए टिप्स की मदद से आपका बच्चा भी आसानी से इंग्लिश बोल पाएगा।

इंग्लिश में बात करें

सबसे पहला कदम है बच्चों से अंग्रेजी में बात करना। बच्चों को अंग्रेजी सिखाने का यह सबसे पहला और आसान कदम है।

इंग्लिश कार्टून

आप बच्चों को अंग्रेजी कार्टून और फिल्में भी दिखा सकते हैं। इससे बच्चों के लिए अंग्रेजी पढ़ाना भी आसान होगा। इसके जरिए बच्चे नए शब्द सीखते हैं और फिर उनकी नकल करते हैं।

इंग्लिश सॉग

बच्चों को अंग्रेजी सिखाने के लिए उनके लिए अंग्रेजी गाने बजाएं और उन्हें सुनने के लिए कहें। इससे उन्हें अंग्रेजी समझने में मदद मिलेगी। अंग्रेजी सीखने का यह सबसे अच्छा अभ्यास है।

प्रेरित करें

बच्चों को अंग्रेजी बोलने के लिए प्रेरित करें। अगर घर में दो बच्चे हैं तो उन्हें आपस में अंग्रेजी बोलने को कहें और उनसे भी उसी भाषा में बात करें। इससे बच्चा अंग्रेजी भी आसानी से सीख सकता है।

ये टिप्स आपके बच्चे को फर्राटेदार इग्लिश बोलने में मदद करेंगे। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

जिंदगी में कामयाब होने के लिए जरूरी हैं ये 10 नियम