By Priyanka Pal18, Nov 2024 03:45 PMjagranjosh.com
आलस एक ऐसी आदत है जो हमारे काम और जीवन को प्रभावित कर सकती है। अगर आप आलस को छोड़कर एक्टिव और प्रोडक्टिव बनना चाहते हैं तो ये 7 तरीके आपके काम आ सकते हैं।
सुबह उठने की आदत
सुबह जल्दी उठने से दिनभर में काम करने के लिए अधिक समय मिलता है, सुबह का समय शांत और ऊर्जा से भरा होता है, जिससे आप ताजगी महसूस करते हैं।
पॉजिटिव रहें
खुद पर भरोसा करें कि आप कोई भी काम कर सकते हैं, नकारात्मक विचारों से बचें और समस्याओं को समाधान की नजर से देखें।
मोटिवेशन
अपने जीवन में ऐसे लक्ष्य तय करें जो आपको प्रेरित करें, मोटिवेट करने वाली किताबें पढ़ें और सफल लोगों की कहानियां सुनें।
नया रूटीन बनाएं
दिन के हर काम के लिए समय तय करें और रूटीन में छोटे-छोटे लक्ष्य शामिल करें और उन्हें पूरा करने की कोशिश करें।
छोटे लक्ष्य
किसी बड़े काम को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटें, एक बार में सिर्फ एक हिस्सा पूरा करें और इससे काम आसान लगेगा और आलस दूर रहेगा।
एक्सरसाइज
रोजाना 15-20 मिनट व्यायाम करें, जैसे योग, वॉकिंग या स्ट्रेचिंग। व्यायाम करने से शरीर में स्फूर्ति आती है और आलस खत्म होता है और सही खान-पान पर भी ध्यान दें।
आराम
हर दिन खुद के लिए थोड़ा समय निकालें, जिससे आप रिलैक्स महसूस करें और ज्यादा समय तक काम करने से बचें।
ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।