पढ़ते समय नींद आती है तो क्या करना चाहिए?


By Priyanka Pal02, Feb 2024 04:44 PMjagranjosh.com

पढ़ाई करना

परीक्षा नजदीक आने पर पढ़ाई पर ध्यान लगाना होता है। इस दौरान कई स्टूडेंट्स को नींद आने की समस्या होने लगती है। आइए जानते हैं कि पढ़ते समय नींद आने पर क्या करना चाहिए?

नींद आने की समस्या

कई बार पढ़ाई करते समय नींद आने लगती है। ऐसा होने पर पढ़ाई में मन नहीं लगता है और बेवस होकर सोना पड़ता है। इसके बाद नींद लग जाती है।

कम रोशनी में न पढ़ें

कई बार स्टूडेंट्स एक स्टडी लैंप ही जलाकर पढ़ाई करते हैं। ऐसा करने से आपको नींद आ सकती है। हमेशा पर्याप्त रोशनी में पढ़ाई करनी चाहिए। इससे नींद नहीं आती है।

लेटकर न पढ़ें

अक्सर स्टूडेंट्स लेटकर पढ़ते हैं। इस स्थिति में नींद आने की संभावना ज्यादा रहती है। पढ़ाई करते समय कुर्सी पर सही तरीके से पीठ करके बैठना चाहिए। इससे नींद आने की समस्या नहीं होती है।

ज्यादा खाना खाकर न पढ़ें

कई स्टूडेंट्स भर पेट भोजन करने के बाद पढ़ाई करने बैठ जाते हैं। ऐसा करने से जल्दी नींद आने लगती है। पढ़ाई करने से पहले पर्याप्त भोजन करना चाहिए।

भरपूर मात्रा में पानी पिएं

अगर आप रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं तो आलस दूर रहता है। इसके साथ ही पढ़ते समय नींद भी नहीं आती है। इससे आप खुद को फ्रेश महसूस करेंगे।

सोने का समय निर्धारित करें

कई बार लोगों को पढ़ाई करते समय नींद आने लगती है। इससे बचने के लिए रोजाना सोने और उठने का समय निर्धारित कर लें। ऐसा करने से आपको समय पर ही नींद आएगी।

बोलकर पढ़ाई करें

कई बार हम मन में पढ़ाई करते रहते हैं। ऐसा करने से नींद आने की समस्या हो सकती है। हमेशा बोलकर और लिखकर पढ़ने की कोशिश करनी चाहिए।

पढ़ते रहें

एजुकेशन से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran josh के साथ

JEE Main 2024: दूसरे सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई शुरू