By Mahima Sharan22, Aug 2024 01:07 PMjagranjosh.com
चीजों को व्यक्तिगत रूप से लेने से कैसे बचे
चीजों को पर्सनली लेना कोई असमान्य बात नहीं है। हम में ज्यादातर लोग दूसरों की बातों पर खुद पर ले लेते हैं, जिससे हमारे आत्मविश्वास और दिल को ठेस पहुंचती है। हालांकि यह हमारे पर्सनल लाइफ पर निगेटिव असर भी पड़ता है, लेकिन कुछ टिप्स की मदद से हम चीजों को व्यक्तिगत रूप से लेने से बच सकते हैं।
आलोचना का रचनात्मक उपयोग करें
जब कोई आपकी आलोचना करें तब निराश होने से बेहतर है उस स्थिति को समझना और यह देखना की वह आपके वास्तविक जीवन से कितना सच है। ऐसा कर के आप चीजों को सुधार कर इस करियर में आगे बढ़ने के अवसर के रूप में ले सकते हैं।
एक ऑब्जेक्टिव दृष्टिकोण अपनाएं
कल्पना करें कि एक निष्पक्ष सुपरवाइजर है। इससे आपको संतुलित दृष्टिकोण प्राप्त करने में मदद मिलती है और आप पता लगा सकते हैं कि इससे परिस्थिति सच में कैसी दिखती है।
आप सभी को खुश नहीं कर सकते
स्वीकार करें कि आप सभी को खुश नहीं कर सकते। स्वीकार करें कि सभी की अपेक्षाओं को पूरा करना असंभव है, और यह ठीक है।
आत्म मूल्य
अपनी आत्म-मूल्य को गलतियों से अलग करें। समझें कि आपका आत्म-मूल्य आपकी गलतियों या दूसरों को आपके बारे में क्या सोचते हैं, से बंधा नहीं है।
आत्म सम्मान
अपने आत्म-मूल्य को महत्व दें आपका आत्म-सम्मान भीतर से आना चाहिए, बाहरी मान्यता या आलोचना से नहीं। लोग भी उन्ही की इज्जत करते हैं, जो खुद की इज्जत करते हैं।
इन तरीकों से आप चीजों को पर्सनली लेने से बच सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
5 Key Things Hiring Managers Notice First In The Interview