By Priyanka Pal25, Mar 2025 06:00 AMjagranjosh.com
दिमाग को ज्यादा सोचने से कैसे रोकें?
जरूरत से ज्यादा सोचने को ओवरथिंकिंग का नाम दिया जाता है। इससे तनाव, चिंता और मानसिक थकान बढ़ जाती है, ऐसे में आगे जानिए दिमाग को ज्यादा सोचने से कैसे रोक सकते हैं।
सोचने की सीमा
अपने लिए एक समय सीमा तय करें। इससे आप एक ही बात को बार-बार सोचने की बजाय जल्दी फैसले ले पाएंगे।
ध्यान दें
जब भी आपका दिमाग बार-बार किसी बात को दोहराए, तो गहरी सांस लें और अपने आसपास की चीजों को महसूस करें।
परफेक्शन की चाहत छोड़ें
गलतियां जीवन का हिस्सा हैं, समझें कि कोई भी चीज 100% परफेक्ट नहीं हो सकती। बार-बार सोचने से चीजें सही नहीं हो जाएंगी, बल्कि समय बर्बाद होती है।
सोच को लिखें
जब भी आपको लगे कि दिमाग बहुत ज्यादा सोच रहा है, तो एक डायरी में अपनी सोच को लिखें। लिखने से आपका दिमाग हल्का होता है।
दिलचस्प काम करें
जब भी ज्यादा सोचने लगें, तो कोई नया काम शुरू करें जैसे रीडिंग, पेंटिंग, गाने सुनना, टहलना या दोस्तों से बात करना।
फिजिकल एक्टिविटी
रोजाना 20 से 30 मिनट टहलें, दौड़ें और एक्सरसाइज करें। इससे आपका दिमाग पॉजिटिव एनर्जी से भर पाएगा।
ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।