By Mahima Sharan10, Aug 2023 12:11 PMjagranjosh.com
छुट्टी मिलने की खुशी
कहीं भी काम करने वाले कर्मचारियों के लिए छुट्टी मिलना बेहद खास बात होती है। खासकर जब आप प्राइवेट सेक्टर में हों तो यहां छुट्टियों को लेकर ज्यादा मारामारी रहती है।
छुट्टी की जानकारी का अभाव
आधिकारिक तौर पर कागज़ पर एक कर्मचारी को उससे अधिक छुट्टी मिलती है जितनी वह लेता है। दरअसल, होता यह है कि कर्मचारियों को कई तरह की छुट्टियों के बारे में पता ही नहीं होता, इसलिए वे अपनी सारी छुट्टियां नहीं ले पाते हैं।
गार्डेन छुट्टी
इन्हीं छुट्टियों में से एक है गार्डेन की छुट्टी। कई लोग इस छुट्टी के बारे में पहली बार पढ़ रहे होंगे। हालाँकि, ऐसा होता है और कई कर्मचारी इसे लेते हैं।
क्या है गार्डेन लीव?
गार्डन लीव किसी कर्मचारी को तब मिलती है जब उसने कंपनी से इस्तीफा दे दिया हो और अपना नोटिस पीरियड पूरा कर रहा हो। इसके साथ ही अगर वह घर से काम कर रहा है यानी ऑफिस से दूर रह रहा है तो भी उसे गार्डन लीव दी जाती है।
नोटिस पीरियड में भी मिलती है छुट्टी
इस छुट्टी की सबसे खास बात यह है कि आप इसे नोटिस पीरियड के दौरान भी ले सकते हैं और इसके लिए कंपनी आपके पैसे भी नहीं काट सकती है।
किन देशों में हैं इस संबंध में कानून?
गार्डन लीव का चलन दुनिया में ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों से आया। वहीं, साल 2018 में अमेरिका में भी इसे लेकर कानून बनाने की बात चल रही थी।
भारत में यह कानून
वहीं भारत की बात करें तो भारत में फिलहाल इसे लेकर कोई खास कानून नहीं है, लेकिन निजी कंपनियों में इसका चलन बढ़ा है। कुछ निजी कंपनियां अब अपने कर्मचारियों को गार्डन लीव देने पर विचार कर रही हैं।
कंपनियां जबरन गार्डन लीव पर भी भेज देती हैं
कई बार तो कंपनियां अपने कर्मचारियों को जबरन छुट्टी पर भी भेज देती हैं। दरअसल, जब कोई कंपनी अपने किसी कर्मचारी को नौकरी से निकाल देती है तो ऑफिस में हंगामा कर सकता है इसलिए ऐसा किया जाता है।
आराम से काम
यानी की नोटिस पीरियड के दौरान भी कर्मचारी घर पर ही रहेगा और उसे पैसे मिलते रहेंगे और वैसे भी नोटिस पीरियड के दौरन कर्मचारियों पर काम का इतना प्रेशर नहीं होता न ही कोई टार्गेट होता है।
7 Smart Habits Of The Highly Confident People, You Should Know