दिमाग से मुश्किल काम करवाना कैसे सीखें? ये ट्रिक करें फॉलो
By Priyanka Pal09, Oct 2024 06:00 AMjagranjosh.com
कई बार हमें जो मुश्किल काम करना होता है, तो मूड ना होने की वजह से हम पूरा नहीं कर पाते। इसलिए आज जानिए आप भी इस ट्रिक के बारे में जिसमें आप दिमाग से आसानी से मुश्किल काम करवा सकते हैं।
माइंडसेट
किसी भी कठिन काम को करने के लिए आपके दिमाग का स्थिर रहना बहुत जरूरी है। अपने से किसी भी डिसट्रैक्शन को दूर करने के बाद अपना कोई भी काम को आप बेहतर ढंग से शुरू कर सकते हैं।
काम को बाटना
जब कोई काम बहुत बड़ा लगता है, तो उसे छोटे-छोटे हिस्सों में बांटना सबसे अच्छा तरीका होता है। इससे आप काम को बेहतर तरीके से संभाल सकते हैं और हर हिस्से को पूरा करने के बाद आपको संतुष्टि महसूस होगी।
ब्रेक्स लें
25-30 मिनट के बाद 5-10 मिनट का ब्रेक लें। इससे आपका दिमाग रीचार्ज हो जाता है और फिर से बेहतर तरीके से काम कर सकता है।
सकारात्मक सोच
जब कोई काम मुश्किल लगता है, तो नकारात्मक विचार आना स्वाभाविक है। लेकिन सकारात्मक सोच आपके दिमाग को प्रेरित करती है और आपको कठिन काम करने के लिए तैयार करती है।
सही समय का चयन करें
कुछ लोग सुबह ज्यादा एक्टिव होते हैं, जबकि कुछ रात को। इसीलिए जब आपका दिमाग सबसे ज्यादा तरोताजा हो, उसी समय मुश्किल काम करें।
ध्यान और एकाग्रता बनाए रखें
ध्यान भटकना मुश्किल काम को और भी कठिन बना सकता है। काम करते समय अपने फोन, सोशल मीडिया या अन्य व्याकुलताओं से दूरी बनाकर रखें।
ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।