HP Board Topper list 2024 : रिधिमा शर्मा ने किया टॉप, जानिए पास प्रतिशत


By Priyanka Pal07, May 2024 11:25 AMjagranjosh.com

हिमाचल बोर्ड 2024

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने आज यानी 7 मई 2024 को क्लास 10 का बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिया है। जो भी स्टूडेंट इस साल के एग्जाम में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

वेबसाइट

जिन भी स्टूडेंट्स ने अभी तक अपना रिजल्ट नहीं देखा है, वे ऑफिशियल वेबसाइट, hpbose.org पर एक्टिव लिंक पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

टॉपर

प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश मैट्रिक परीक्षा 2024 में रिधिमा शर्मा ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।

सेकिंड टॉपर

न्यूगल मॉडल पब सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भवारना क्लास 10 की स्टूडेंट कृतिका शर्मा ने 99.71% से सेकिंड रैंक हासिल कर ली है।

तीसरा स्थान

बिलासपुर के शिवम शर्मा ने 99.57% और धृता टेगटा ने शिमला से 99.57 प्रतिशत मार्क्स से तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसी के साथ कांगड़ा के रुशिल सूद ने भी तीसरी स्थान हासिल किया है।

पास प्रतिशत

हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार इस बार की मैट्रिक में 74.61 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

मार्कशीट

जो भी स्टूडेंट अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं, वे ऑफलाइन HP10-अंकीय परीक्षा रोल नंबर, टाइप करें इसे 56263 पर भेजें परिणाम उसी फोन नंबर पर साझा किया जाएगा।

ऐसी ही बोर्ड रिजल्ट, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Rabindranath Tagore Jayanti 2024: Top Books To Read