इन बुक्स को पढ़कर वंदना ने किया UPSC का एग्जाम क्रैक


By Priyanka Pal30, Dec 2024 11:51 AMjagranjosh.com

UPSC सिविल सर्विस एग्जाम भारत की सबसे कठिन एग्जाम मानी जाती है, जिसे मेहनत और लगन के साथ क्रैक किया जा सकता है। हर साल बहुत से कैंडिडेट इस एग्जाम के लिए अप्लाई करते हैं और बहुत कम ही इसे क्लियर कर अपना सपना पूरा कर पाते हैं।

महंगी कोचिंग

कुछ स्टूडेंट UPSC एग्जाम को क्लियर करने के लिए महंगी कोचिंग और किताबों का सहारा लेते हैं तो कुछ सेल्फ स्टडी के जरिए सरकारी नौकरी के लिए तैयार हो जाते हैं। आज जानिए वंदना ने किन किताबों को पढ़कर किया सिविल सर्विस का एग्जाम क्लियर।

वंदना मीणा कौन हैं?

वंदना मीणा ने साल 2021 में UPSC एग्जाम क्लियर कर IAS बनने का सपना पूरा किया था। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से बड़ा मुकाम हासिल किया है। उन्होंने बिना किसी कोचिंग के यह एग्जाम क्लियर कर अपने माता - पिता का नाम रोशन किया है।

ऑल इंडिया रैंक

यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा में वंदना को ऑल ओवर इंडिया रैंक 331 हासिल हुई थी। वे सोशल मीडिया के जरिए बच्चों को एग्जाम टिप्स देती हुई नजर आती हैं।

एजुकेशन

उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई राजस्थान में जिसके बाद दिल्ली के सेंट कोलंबस स्कूल से पढ़ाई की। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मैथ्स में ऑनर्स की डिग्री हासिल की।

UPSC की तैयारी

ग्रेजुएशन के साथ ही वंदना ने अपना मन सिविल सर्विस में लगा लिया। उन्होंने यूपीएससी की पढ़ाई घर पर रहकर किताबों को ऑनलाइन ऑर्डर करके की।

बेस्ट बुक्स

उन्होंने UPSC की तैयारी के वक्त एम लक्ष्मीकांत की भारतीय राजव्यवस्था, NCERT और ऑनलाइन बुक्स के जरिए की। इसी के साथ देश दुनिया की खबर रखने के लिए वह रोजाना न्यूजपेपर पढ़ा करती थीं।

कितने घंटे पढ़ाई करती थीं?

वंदना एक इंटरव्यू में बताती हैं कि वो रोजाना 15 से 16 घंटे पढ़ती थीं। साल 2021 वंदना को रैंक 330 मिला और वो IAS सर्विस के लिए सेलेक्ट हो गईं। वंदना कहती हैं कि UPSC के लिए आपकी कड़ी मेहनत बहुत काम आती है।

ऐसी ही सक्सेस स्टोरी, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

7 Top MBA Colleges In Lucknow