IGNOU: फैकल्टी की भर्ती, सैलरी मिलेगी 2 लाख से ज्‍यादा


By Priyanka Pal26, Oct 2023 01:13 PMjagranjosh.com

सरकारी नौकरी

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने फैकल्टी के पदों पर कई भर्तियां निकाली है, योग्यता अनुसार उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन।

ऑफिशियल वेबसाइट

इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

लास्ट डेट

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन 15 अक्टूबर से मांगे गए थे जिसकी लास्ट डेट 15 नवंबर 2023 है।

वैकेंसी

प्रोफेसर के पदों पर 17, एसोसिएट प्रोफेसर 12 और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर 6 वैकेंसी निकाली गई है।

शैक्षणिक योग्यता

सभी पदों के लिए एजुकेशनल क्वालिफिकेशन भी अलग है और प्रोफेसर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास पीएचडी की डिग्री, टीचिंग एक्सपीरियंस होना चाहिए।

एसोसिएट प्रोफेसर योग्यता

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास पीएचडी की डिग्री और टीचिंग एक्सपीरियंस होना चाहिए।

असिस्टेंट प्रोफेसर

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में मास्टर डिग्री और नेट एग्जाम पास होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवार का सिलेक्शन स्क्रीनिंग टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

ऐज लिमिट

18 से 55 साल तक के उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं और आरक्षित वर्ग के लिए आवेदन नि शुल्क है।

AICTE Scholarship: GATE और CEED स्टूडेंट के लिए स्कोलरशिप