IGNOU July 2023: कैंडिडेट्स के लिए रजिस्ट्रेशन डेट आगे बढ़ी


By Priyanka Pal03, Oct 2023 12:57 PMjagranjosh.com

इग्नु एडमिशन

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी की ओर से जुलाई 2023 के लिए प्रवेश की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है।

लास्ट डेट

संस्थान द्वारा जारी नोटिस के अनुसार जो भी प्रवेश लेना चाहते हैं उनके लिए रजिस्ट्रेश डेट 10 अक्टूबर 2023 तक आगे कर दी गई है।

ऑफिशियल वेबसाइट

कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन करने के लिए इग्नु की आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in और ignouiop.samarth.edu.in पर जाना होगा।

डिग्री

जो भी यूजी, पीजी या सर्टिफिकेट कोर्स और पीएचडी के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे लास्ट डेट से पहले आवेदन कर सकते हैं।

कैसे करें जुलाई 2023 सेशन के लिए आवेदन

कैंडिडेट सबसे पहले इग्नु की ऑफिशियल वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in या ignouiop.samarth.edu.in पर जाएं।

न्यू लॉगिन

होम पेज पर जाकर उपलब्ध नए लॉगिन टैब पर क्लिक करें, मांगे गए विवरण के अनुसार आवेदन पत्र भरें।

डॉक्यूमेंट्स

मांगे गए महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सभी विवरणों की जांच करें।

प्रिंटआउट

इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।

NIRF Ranking 2023: राजस्थान के टॉप मेडिकल कॉलेजों की रैंकिंग, जानिए