IIT JEE स्कोर के बिना कर सकते हैं ये शॉर्ट-टर्म कोर्स
By Mahima Sharan
29, Sep 2024 02:42 PM
jagranjosh.com
आईआईटी कोर्स
यहां आईआईटी के कुछ शॉर्ट टर्म कोर्स के बारे में बताया गया है, जिसे करने के लिए आपको आईआईटी जेईई क्लियर करने की कोई जरूरत नहीं हैं।
आईआईटी मद्रास: डेटा साइंस में बीएससी
आईआईटी मद्रास डेटा साइंस में बीएससी करने का मौका देता है। आवेदकों को केवल क्लास 10 के मैथ स्किल की आवश्यकता होती है।
आईआईटी कानपुर: पायथन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग
आईआईटी कानपुर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और पायथन प्रोग्रामिंग में चार सप्ताह का ऑनलाइन कोर्स प्रदान करता है।
आईआईटी रुड़की: जनरेटिव एआई और मशीन लर्निंग
आईआईटी रुड़की जनरेटिव एआई और मशीन लर्निंग में 11 महीने का सर्टिफिकेट कोर्स प्रदान करता है।
आईआईटी दिल्ली: यूआई/यूएक्स डिज़ाइन सर्टिफिकेशन
आईआईटी दिल्ली यूआई/यूएक्स डिज़ाइन में छह महीने का सर्टिफिकेट कोर्स करने का मौका देता है।
आईआईटी कानपुर: क्लाउड कंप्यूटिंग और DevOps
आईआईटी कानपुर क्लाउड कंप्यूटिंग और DevOps में आठ महीने का सर्टिफिकेट कोर्स करने का मौका देता है, जिसकी कीमत 1,49,998 रुपये है।
इन कोर्स की मदद से आप अपना भविष्य संवार सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
बिना डिग्री के कमा सकते हैं लाखों, चुने ये करियर ऑप्शन
Read More