सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बच्चों की मेंटल हेल्थ के लिए सोशल एक्टिविटी भी है जरूरी


By Mahima Sharan13, May 2024 12:10 PMjagranjosh.com

बच्चों का सोशल लाइफ

आपने कुछ लोगों की तारीफ में सुना होगा कि उन्होंने भले ही पढ़ाई नहीं की हो लेकिन वो एक अच्छे व्यक्ति हैं। असल में यह किसी के सामाजिक होने की पहचान है। बच्चों में भी यह गुण विकसित करना जरूरी है।

पढ़ाई का दवाब

कई बार माता-पिता अपने बच्चे को पढ़ाने पर तो पूरा जोर देते हैं, लेकिन उसकी सामाजिकता को नजरअंदाज कर देते हैं। कई बार पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चे भी लोगों के साथ रहना और सोशल होना नहीं सीख पाते।

प्राथमिकताओं की पहचान करें

बच्चे की पसंद को पहचानें और उसे समान रुचि वाले अन्य बच्चों के साथ खेलने के लिए प्रोत्साहित करें। इसके लिए आप बच्चे को उसकी पसंद के स्पोर्ट्स ग्रुप में भेज सकते हैं।

प्रश्न पूछना सिखाएं

रिश्तों को मजबूत बनाने और बच्चों को सहज बनाने में सवाल अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए बच्चों को सवाल पूछना सिखाएं। अगर आपका बच्चा आपसे कोई सवाल पूछता है तो उसे सिर्फ हां या ना कहकर न टालें।

खेल-खेल में सिखना

भूमिकाएं बदलकर बच्चों के साथ खेलना उन्हें सिखाने में सहायक होता है। अगर आपको लगता है कि बच्चा किसी से बात करने में झिझक रहा है तो उसे किसी खेल में उस व्यक्ति की भूमिका निभाने के लिए कहें।

सहानुभूति

बच्चों की सोशल पर्सनैलिटी तभी अच्छी कहलाती है जब वे दूसरों के भावनाओं की कदर करते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप अपने बच्चों को लोगों की भावनाओं का सम्मान करने के लिए सिखाएं।

एक रोल मॉडल बनें

बच्चे के सामने हमेशा अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें। लोगों के साथ वैसा ही व्यवहार करें जैसा आप अपने बच्चे से अपेक्षा करते हैं। आप जैसा सीखेंगे, बच्चा वैसा ही सीखेगा।

इन टिप्स की माध्यम से आप अपने बच्चों को एक बेहतर इंसान बना सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ  

Top Habits Of Highly-Calm People At Workplace