Important Days in August 2024: यहां चेक करें अगस्त महीने की जरूरी दिन


By Mahima Sharan30, Jul 2024 02:30 PMjagranjosh.com

अगस्त का महीना

अगस्त साल का आठवां महीना है साथ ही इस महीने के बाद से त्योहारों की शुरुआत भी हो जाती है। आज हम जानेंगे अगस्त महीने के महत्वपूर्ण दिनों के बारे में जानेंगे-

4 अगस्त- फ्रेंडशिप डे

फ्रेंडशिप डे अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है, जो इस साल 4 अगस्त को आने वाला है। यह परंपरा साल 1935 में दोस्तों के सम्मान में शुरू हुई थी।

अगस्त- हरियाली तीज

हरियाली तीज का त्यौहार शिव और पार्वती के पुनर्मिलन की खुशी में मनाया जाता है। इस दिन शिव ने पार्वती को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था।

9 अगस्त

इस साल 9 अगस्त को तीन बड़े दिन आने वाले है। जिसमें भारत छोड़ो आंदोलन दिवस जो 8 अगस्त 1942 को बॉम्बे में मोहनदास करमचंद गांधी द्वारा चलाया गया था। 'राष्ट्रीय पुस्तक प्रेमी दिवस', जो पुस्तक प्रेमियों को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है। वहीं 'नाग पंचमी' का त्योहार कालिया नाग पर कृष्ण की जीत के रूप में मनाया जाता है।

15 अगस्त - भारत में स्वतंत्रता दिवस

इस दिन भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी। यह दिन भारत की मुक्ति और नए युग की खुशी में मनाया जाता है।

19 अगस्त - रक्षाबंधन, संस्कृत दिवस

रक्षाबंधन श्रावण में जाता है। यह भाई-बहन के प्रेम का त्योहार है, जहां बहन अपने भाई की लंबी उम्र के लिए राखी बांधती है और भाई बहनों की रक्षा करने का वादा करता है। इसके साथ ही 19 अगस्त को संस्कृत दिवस भी मनाया जाता है।

23 अगस्त- इसरो दिवस

इसरो दिवस की घोषणा 23 अगस्त को पीएम मोदी द्वारा की गई थी। यह दिन चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग की याद में मनाया जाता है।

26 अगस्त - महिला समानता दिवस

यह दिन अमेरिकी संविधान में 19वें संशोधन के पारित होने की याद दिलाता है जिसने महिलाओं को वोट देने का अधिकार दिया।

29 अगस्त - राष्ट्रीय खेल दिवस

राष्ट्रीय खेल दिवस हर साल 29 अगस्त को हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद के जन्मदिन के सम्मान में मनाया जाता है। राष्ट्रीय खेल दिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के नाम से भी जाना जाता है।

अगस्त के इन जरूरी तारीखों को कर लें नोट। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

Is Putting Phone Cover Risky? Know The Fact