G.K : धर्मग्रंथ और ऐतिहासिक ग्रंथ से मिलनेवाली महत्वपूर्ण जानकारी


By Priyanka Pal15, Apr 2023 10:55 AMjagranjosh.com

भारतीय इतिहास -

उत्तर में हिमालय से लेकर दक्षिम में समुद्र तक फैले उपमहाद्वीप को भारतवर्ष के नाम से जाना जाता है। आगे जानिए ग्रंथों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानतकारी।

भारत का सर्वप्राचीन धर्मग्रंथ -

भारत का सर्वप्राचीन धर्मग्रंथ वेद है जिसके संकलनकर्ता महर्षि कृष्ण द्वैपायन वेदव्यास थे।

अथर्ववेद में किस विषय में जानकारी प्राप्त होती है ?

अथर्ववेद में रोग - निवारण, तंत्र-मंत्र, जादू-टोना, शाप, वशीकरण, विवाह, प्रेम, राजकर्म, मातृभूमि आदि विषयों के बारे में पता चलता है।

प्राचीन भारतीय इतिहास के स्त्रोत -

प्राचीन भारतीय इतिहास के बारे में जानकारी 4 स्त्रोतों से प्राप्त होती है - धर्मग्रंथ, ऐतिहासिक ग्रंथ, विदेशियों के विवरण और पुरातत्व संबंधी आदि स्त्रोतों से।

मेगास्थनीज कौन था ?

यह सेल्युकस निकेटर का राजदूत था, जो चंद्रगुप्त मौर्य के दरबार में आया और अपनी पुस्तक इंडिका में न केवल समाज बल्कि वहां की संस्कृति के बारे में भी लिखा।

ऋग्वेद में सूक्तों की संख्या -

क्या आपको पता है ? ऋग्वेद में सूक्तों एवं श्लोकों की संख्या 1028 एवं 10,462 है।

भगवतीसूत्र -

इसमें महावीर के जीवन कार्यों तथा अन्य समकालिकों के साथ उनके संबंधों का विवरण मिलता है।

World Meteorological Day 2023 : History, Significance and Theme