भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के 7 प्रमुख नेता कौन थे?
By Priyanka Pal21, Nov 2024 12:40 PMjagranjosh.com
आज इस वेब स्टोरी में भारत के 7 ऐसे महानायकों के बारे में जिन्होंने आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभायी थी। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से जुड़ी जरूरी बातों के साथ उनसे साहस के बारे में जानिए -
महात्मा गांधी 1869 - 1948
महात्मा गांधी ने अपने विचारों से दुनिया को बदल दिया था, उनके सिद्धांत थे सच्चाई, अहिंसा और राष्ट्रवाद. गांधी ने सत्याग्रह का नेतृत्व किया, हिंसा के खिलाफ आंदोलन और आजादी की नींव रखी।
मंगल पांडे 1827-1857
उत्तर प्रदेश के रहने वाले मंगल पांडे ने 22 साल की उम्र में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना में शामिल होकर। उन्होंने अपनी बहादुरी के दम से अंग्रेजों को धूल चटा दी थी।
भगत सिंह 1907- 1931
23 साल की उम्र में खुशी - खुशी देश के लिए फांसी लेने वाले देश के सबसे जवान स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे, भगत सिंह। भगत सिंह ने बटुकेश्वर दत्त के साथ केंद्रीय विधान सभा या असेंबली में बम फेंकते हुए क्रांतिकारी नारे लगाए थे।
चंद्रशेखर आजाद 1906-1931
चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह के सलाहकार थे और उन्हें भारत के सबसे महान क्रांतिकारियों में से एक माना जाता है। भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के साथ मिलकर हिंदुस्तान समाजवादी प्रजातंत्रसभा का गठन किया था।
सुभाष चंद्र बोस 1897- 1945
एक भारतीय राष्ट्रवादी, जिन्हें नेताजी के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ जापान की सहायता से भारतीय राष्ट्रीय सेना, आजाद हिंद फौज का निर्माण किया।
बाल गंगाधर तिलक 1856-1920
भारत में पूर्ण स्वराज की मांग उठाने वाले यह पहले नेता थे। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान उनके नारे स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे ले कर रहूंगा, ने सभी भारतीयों के दिलों में प्रेरणा जगाने का काम किया था।
पंडित जवाहरलाल नेहरू 1889-1964
बैरिस्टर और भारतीय राजनीति में उनका अहम योगदान है। भारतीय स्वतंत्रता के लिए 35 साल तक लड़ाई लड़ी और तकरीबन 9 साल जेल भी गए।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
World Hello Day 2024: Why Do We Say Hello While Answering Phone Calls?