माता-पिता अपनी बेटियों को जरूर सिखाए ये 5 जरूरी बातें
By Mahima Sharan15, Sep 2023 05:54 PMjagranjosh.com
लड़का-लड़की समान
आज के समय में लड़कियों और लड़कों को समान रूप से पाला जाता है। ऐसे में दोनों के बीच भेदभाव करना गलत है।
बेटी मानसिक रूप से बने मजबूत
माता-पिता को अपने पालन-पोषण में कुछ बातें अवश्य शामिल करनी चाहिए। ताकि उनकी बेटी मानसिक रूप से मजबूत हो सके।
महत्वपूर्ण बातें
सही परवरिश के कारण ही लड़कियां बड़ी होकर अपने लिए खड़ी हो पाती हैं और सही-गलत का फैसला ले पाती हैं। तो चलिए जानते हैं कि माता-पिता को बेटियों को क्या सिखाना जरूरी है।
आत्मनिर्भर बनना जरूरी है
शादी के बाद पति और शादी से पहले पिता पर निर्भर रहना लड़कियों के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाता है। इसलिए जरूरी है कि लड़कियों को शिक्षा के साथ-साथ उचित प्रशिक्षण की मदद से आत्मनिर्भर बनाया जाए।
निर्णय लेना सिखाएं
माता-पिता को बचपन से ही अपनी बेटियों को अपने फैसले खुद लेने के लिए कहना चाहिए। हालांकि, गलत निर्णय लेने पर माता-पिता का मार्गदर्शन करना महत्वपूर्ण है।
लड़ना सिखाए
लड़कियों को गलत से लड़ना और अपने लिए सही फैसले लेना आना चाहिए। उन्हें ये बताना जरूरी है कि अगर कोई लड़का उनके साथ बत्तमिजी कर रहा है उसका डटकर सामना करें।
आज़ादी सिखाए
लड़कियों को स्वतंत्र रूप से जीने का सही अर्थ सिखाएं। जीवन की बागडोर किसी और के हाथ में देना गलत है। अगर कोई उनकी बात नहीं सुन रहा है या उन्हें कहीं जाने से रोक रहा है तो ये गलत है।