By Mahima Sharan12, Feb 2024 06:30 PMjagranjosh.com
इन चीजों पर करें फोकस
कुछ छात्र ऐसे होते हैं जो पढ़ना तो चाहते हैं, लेकिन उनका मन पढ़ाई में नहीं लगता। अगर आपको एग्जाम में अच्छे नंबर चाहिए तो पढ़ाई करना बेहद ही जरूरी है। इसलिए यहां कुछ चीजों के बारे में बताया गया है जो छात्रों के अपने जीवन में जरूर फोकस करनी चाहिए।
पढ़ने के लिए सही जगह ढूंढे
सबसे पहले छात्रों को पढ़ने के लिए एक सही जगह ढूंढने की आवश्यकता है। सुनिश्चित करें कि जिस स्थान पर आप पढ़ाई कर रहे हैं, वहां कोई भी विकर्षण की चीजें नहीं है। वहां का वातावरण शांत हो। इसके लिए आप अपने कमरे से बाहर 'Do Not Disturb' का बोर्ड लगा सकते है।
पढ़ाई को रूटीन बनाए
जिस तरह से इंसान को भोजन की आवश्यकता है, उसी प्रकार एक विद्यार्थी को पढ़ाई की आवश्यकता है। इसलिए पढ़ाई को अपने दैनिक रूटिन में लाए। रोज के लिए स्टडी टाइम फिक्स करें और किसी भी हालात में उसे शिफ्ट करने का प्रयास न करें।
ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूर
हमारा मन बहुत ही अशांत होता है। कई सारे ऐसी चीजे हैं जो हमारे एकाग्रता को भंग कर सकते है खास कर एक छात्र के लिए। आज के समय में हमारा सबसे ज्यादा समय सोशल मीडिया स्क्रॉल करने में खराब होता है। इसलिए छात्रों को इस तरह की चीजों से दूरी बनाने की आवश्यकता है।
पूरे मन से पढ़ें
टॉप होने के लिए यह जरूरी नहीं है कि आप पूरे दिन किताबी कीड़ा बनकर बैठे रहें। पूरे दिन लगातार बिना ब्रेक के पढ़ते रहे। आप यह प्रयास करें कि चाहे आप कुछ देर ही पढ़ाई करें लेकिन पूरे मन से पढ़ें। यह सुनिश्चित करें कि जो आप पढ़ रहे हैं वो आपको अच्छे से समय में आ रहा है। टाइम काटने के लिए न पढ़ें।
अनुशासित रहें
एक छात्र जीवन में अनुशासन बहुत ही अहम भूमिका निभाता है। अगर पढ़ाई में फोकस रखना है तो अनुशासन में रहना बेहद ही जरूरी है। अनुशासन आपको अपने प्रति जिम्मेदारियों में बांधता है जो भविष्य में आपके लिए बेहद ही फायदेमंद है।
आराम करें
छात्रों के मानसिक विकास में अच्छी नींद और आराम बहुत ही अहम भूमिका निभाता है। हमारे शरीर की तरह हमारा दिमाग को भी थकान होती है। लगातार पढ़ने से हमारे दिमाग पर असर होता है फिर चीजें समझने में भी कठिनाईयां होती है। इसलिए छात्रों को रोजाना 7-8 घंटे की नींद की आवश्यकता है।
अपनी प्रगति की निगरानी करें
जैसे-जैसे आप अपने अध्ययन के तरीकों में सुधार करते हैं, अपनी प्रगति पर नजर रखें। इससे आपको निश्चित ही प्रेरणा मिलेगी और आप ठीक से पढ़ाई करने में सफल हो सकेंगे। इसके लिए खुद से पूछें कि क्या आपने अपना लक्ष्य हासिल कर लिया और अगर नहीं तो क्यों।
UP Board Exam 2024: रोशन करना है नाम, एग्जाम में ये टिप्स आएंगे काम