B.Tech कॉलेज चुनते वक्त इन 7 बातों का रखें ख्याल


By Mahima Sharan13, May 2024 05:02 PMjagranjosh.com

सही कॉलेज का चुनाव

एक बार जब आप अपने करियर में बी.टेक का क्षेत्र चुन लेते हैं, तो अगला सबसे महत्वपूर्ण कदम आता है सही कॉलेज चुनना। आइए जानते हैं कॉलेज चुनते वक्त किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है-

रैंकिंग और मान्यता

किसी कॉलेज या यूनिवर्सिटी को शॉर्टलिस्ट करते समय पहले यह जांच लें कि वह यूजीसी से मान्यता प्राप्त है या नहीं। इसके साथ ही आप विश्व स्तर पर उनकी स्थिति, रैंकिंग भी चेक कर सकते हैं।

इंडस्ट्री प्रोग्राम

टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में लगातार हो रहे बदलावों के चलते यूनिवर्सिटी अपना सिलेबस भी इंडस्ट्री के हिसाब से तैयार कर रही है। यूनिवर्सिटी चुनते समय यह जरूर देख लें कि उनका राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किन कंपनियों से कनेक्शन है।

रिसर्च और गवर्मेंट प्रोजेक्ट

कोई कॉलेज अपने छात्रों को रिसर्च के कितने अवसर और सुविधाएं प्रदान करता है, इस चीज की जानकारी लें।

प्लेसमेंट

हर शिक्षण संस्थान कहता है कि हमारा प्लेसमेंट सबसे अच्छा है, लेकिन किसी यूनिवर्सिटी में कितने प्लेसमेंट हैं, इसका पता आप उनके पिछले कुछ सालों के रिकॉर्ड को देखकर लगा सकते हैं।

परिसर का वातावरण

घर से कैंपस की दूरी के साथ-साथ यह भी देखें कि अगर आप हॉस्टल में रहते हैं तो कैंपस का माहौल कैसा है। वहां खेल, मनोरंजन, कैंटीन, मेडिकल, और अन्य गतिविधियों के लिए कैसी सुविधाएं है।

लैब्स और इंफ्रास्ट्रक्चर​

कॉलेज चुनते वक्त यह देखना बेहद ही जरूरी है कि वहां के लैब्स फैसिलिटी और इंफ्रास्ट्रक्चर कैसा है।

शिक्षकों की गुणवत्ता

एक अच्छा शैक्षणिक संस्थान वहां के शिक्षकों की गुणवत्ता से बनता है। इसलिए ऐसे कॉलेज का चयन करें जहां के टीचरों के आप अच्छी शिक्षा और एक्सपीरियंस है।

इन टिप्स को फॉलो कर के आप एक अच्छे कॉलेज का चयन कर सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

Tips To Write Long And Detailed Blog