इन टिप्स से लोग होंगे आपकी बातों से आकर्षित


By Priyanka Pal16, Jan 2025 06:00 AMjagranjosh.com

क्या आपको कभी ऐसा लगता है कि लोगों के सामने आपको क्या कहना चाहिए। या किसी से बातचीत कैसे शुरू करें, क्या आपके लोग आपकी बातों को नहीं सुनते। आज जानिए अपनी बातों से लोगों को आकर्षित करने के तरीके के बारे में।

Shake It

जब आप किसी से पहली बार मिलते हैं, तो हमेशा पहले हाथ मिलाएं। ये सिग्नल देता है कि आप बातचीत के कंट्रोल में हैं।

Gaze Deeply

किसी को पहली बार मिलने पर उसे घूरने की जगह उनकी आंखों में देखें। सामने वाला जो कह रहा है उसकी बातों पर ध्यान दें और अपना प्वाइंट भी सामने रखने की कोशिश करें।

Put Yourself In Someone Else's Shoe

किसी और के नजरिय से सोचना लेकिन ये सिर्फ इतना ही नहीं है, बल्कि ये अजनबियों के साथ बहुत अच्छा काम करता है।

Be Ready To Engage

जब आप किसी मीटिंग, इवेंट या पार्टी में मीटिंग के लिए पहुंचें तो खुद को तैयार करें। जैसे ही आप किसी से मिलते हैं तो अपनी कहानी और सवाल को पूछने के लिए तैयार रहें।

Focus On CPI

CPI यानी कॉमन प्वाइंट ऑफ इंट्रस्ट, जब आप उन लोगों से बात करते हैं जिन्हें पहले से जानते हैं तो जल्द से जल्द CPI को ढूंढ़ना शुरू करें। ये आपको उनके साथ बॉन्ड बनाने में मदद करता है।

Don't Cross Your Arms

अगर आप बोर हो गए हैं या थके हुए हैं और जहां मीटिंग चल रही है वहां नहीं रहना चाहते हैं तो अपनी बांहे को क्रॉस ना करें। यह आपको डिफेंन्सिव और दूसरों को जज करने वाला बना सकता है।

Give Flavored Answers

आपने दूसरों से ये सवाल अक्सर सुने होंगे जैसे क्या चल रहा है, क्या हो रहा है या कैसे हैं। इसके लिए आप ठीक साधारण जवाब देने से बचें। थोड़ी ज्यादा तारीफ करना आपको सामने वाले के सामने इंप्रेसिव बना सकता है।

ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

मानसिक रूप से मजबूत लोगों में होते हैं ये10 खास गुण