By Priyanka Pal19, Jan 2024 06:00 AMjagranjosh.com
रामायण
यह माना जाता है कि राम के जीवन पर सबसे पहला ग्रंथ महर्षि वाल्मीकि की लिखी रामायण है। लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि पहली बार उल्लेख वाल्मीकि ने अपने ग्रंथ में किया था।
जातक कथा
फादर कामिल लिखते हैं कि रामकथा का पहली बार वर्णन दशरथ जातक कथा में मिलता है, जो ईसा से 400 साल पहले लिखी गई थी।
रामायण काल
ईसा से 300 साल पहले का काल वाल्मीकि रामायण का है। वाल्मीकि रामायण को सबसे ज्यादा प्रमाणिक इसलिए भी माना जाता है क्योंकि वह भगवान राम के समकालीन ही थे और सीता ने उनके आश्रम में ही लव-कुश को जन्म दिया था।
संस्करण
दुनिया में राकथाओं के 3 हजार से ज्यादा संस्करण हैं, वहीं अलग - अलग 300 से ज्यादा रामायण लिखी जा चुकी हैं।
संस्कृत
संस्कृत में करीब 17 तरह की छोटी-बड़ी रामकथाएं हैं, जिनमें वाल्मीकि, वशिष्ठ, अगस्त्य और कालिदास की रचनाएं शामिल हैं।
भाषाओं का उल्लेख
उड़िया भाषा में करीब 14 तरह की रामकथाएं, सभी के कथानक वाल्मीकि रामायण से ही प्रेरित हैं. नेपाल में तीन रामायण प्रचलित हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाले इंडोनेशिया में ककविन रामायण गाई जाती है।
रचयिता
इसे लौकिक संस्कृत साहित्य का सर्वप्रथम काव्य ग्रंथ माना जाता है इसलिए इसे आदिकाव्य और इसके रचयिता महर्षि वाल्मीकि को आदि कवि कहा जाता है। इस काव्य में कुल 24000 श्लोक मौजूद हैं और 22 भाषाओं में इसकी रचना मिलती है।
Ayodhya Ram Mandir GK Quiz: Important Questions For Students