भारत का UPI अब इन देशों में भी होगा शुरू, जानें


By Prakhar Pandey26, Feb 2023 06:18 PMjagranjosh.com

यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस

यूपीआई यानी यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस अब ग्लोबल होने की दिशा में बढ़ चुका हैं। जल्दी ही UPI दुनिया के कई और देशों में भी शुरू होने वाला हैं। जानिए

NPCI

एनपीसीआई द्वारा 11 अप्रैल 2016 को लांच हुए ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम यूपीआई भारत में सबसे ज्यादा यूज किया जाने वाले ऑनलाइन पेमेंट करने का माध्यम हैं।

ग्लोबल यूपीआई

पॉपुलर पेमेंट सिस्टम UPI को हाल ही में 21 फरवरी 2023 को भारत ने सिंगापुर के पेनाउ से लिंक किया है। इस सुविधा से अब क्रॉस- बॉर्डर लेनदेन आसान होगा।

UPI

UPI पेमेंट में इस समय कई देश रुचि दिखा रहे है। इसमें लैटिन अमेरिकी देश भी शामिल है। हाल ही में लैटिन अमेरिकी देशों ने भी RBI से UPI को लेकर बातचीत की है।

आरबीआई की परमिशन

G 20 देशों के यात्रियों को भारत सरकार और आरबीआई ने UPI पेमेंट प्रयोग करने की सुविधा दी हुई है।

भारत में भी अनुमति

आरबीआई ने फरवरी में ही यह भी फैसला लिया है कि विदेश से आने वाले नागरिकों और प्रवासी भारतीयों को भी अब भारत के अंदर UPI प्रयोग करने की सुविधा दी जाएगी।

NRIs

इसके अलावा RBI जल्द जी एनआरआई यानी नॉन रेजिडेंशियल इंडियन को भी यूपीआई उसे करने की अनुमति देने की प्लानिंग कर रहा है।

इंटरनेशनल नंबर्स

NRIs के लिए यूपीआई सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अब इसे इंटरनेशनल नंबरों के जरिए भी चालू किया जा सकेगा।

इन देशों ने भी दिखाई रुचि

सिंगापुर के बाद यूएई, मॉरीशस और इंडोनेशिया को भी यूपीआई से लिंक करने के बातचीत चल रही हैं। आरबीआई इन देशों के भी पेमेंट सिस्टम से इन्हें लिंक करने के लिए संपर्क में बना हुआ हैं।

गर्मियों में सफेद कपड़े क्यों पहने जाते हैं ? जानिए वजह