By Priyanka Pal25, Mar 2025 05:28 PMjagranjosh.com
बिहार के किस जिले में गंगा सबसे लंबी है?
क्या आप जानते हैं कि बिहार की सबसे लंबी नदी कौन-सी है। यदि नहीं, तो इस वेब स्टोरी के जरिए जानिए बिहार के किस जिले में गंगा सबसे लंबी है।
नदियों का विशेष महत्व
भारत में नदियों का विशेष महत्व है। यहां नदियों को मां का दर्जा दिया गया है और इस वजह से आपको कुछ जगह नदियों के किनारे घाटों पर सुबह-शाम की आरती भी देखने को मिल जाएगी।
गंगा नदी
नदी पीने के पानी से लेकर सिंचाई के लिए प्रमुख साधन है। यही वजह है कि हर साल भारत में अलग-अलग राज्यों में नदी किनारे बड़े-बड़े मेलों का आयोजन किया जाता है, जहां आस्था की डुबकी लगाते हुए श्रद्धालुओं को देखा जा सकता है।
बिहार में बहती नदियां
बिहार में यदि कुल नदियों की बात करें, तो यहां 12 से अधिक नदियों का प्रभाव होता है। ऐसे में बिहार एक जल समृद्ध राज्य भी है।
सबसे लंबी नदी
बिहार की सबसे लंबी नदी गंगा है, जो राज्य में विशेष स्थान रखती है। गंगा नदी का उद्गम उत्तराखंड में केदारनाथ चोटी के उत्तर में मौजूद गंगोत्री ग्लेशियर से होता है, जिसे हम गोमुख के नाम से जानते हैं।
बिहार के चौसा
हरिद्वार के मैदानी भागों में उतरती गंगा, उत्तर प्रदेश में एक लंबी यात्रा करने के बाद बिहार के चौसा के निकट मैदानी भाग में प्रवेश करती है।
गंगा की लंबाई
इस नदी की कुल लंबाई की बात करें, तो यह 2525 किलोमीटर है, जिसमें से बिहार में इसकी कुल लंबाई 455 किलोमीटर है।
बिहार के किस जिले में गंगा सबसे लंबी है
बिहार में गंगा नदी का सबसे लंबा हिस्सा पटना जिले में है। जहां इसकी कुल लंबाई 99 किलोमीटर है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।