भारत में कौन सा राज्य है जिसकी राजभाषा अंग्रेजी है?


By Priyanka Pal12, Mar 2025 11:20 AMjagranjosh.com

भारत एक हिंदी भाषी देश है, जहां हिंदी के अलावा भी बहुत सी भाषाएं बोली जाती हैं। लेकिन क्या आप भारत के एक ऐसे राज्य के बारे में बता सकते हैं जहां कि ऑफिशियल लैंग्वेज इंग्लिश है।

भारतीय विविधता

भारत को विविधताओं का देश कहा जाता है। यहां पर संस्कृति, इतिहास, खान-पान और भाषाओं में मौजूद अंतर इसे अन्य देशों से अलग बनाता है। भारत के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग भाषाओं को बोला जाता है।

ज्यादा बोली जाने वाली भाषा

भारत में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा हिंदी है। साल 2001 की जनगणना के अनुसार, भारत में तब 41.03 फीसदी लोगों ने हिंदी को अपनी मातृभाषा बताया था, जबकि 2011 में हुई जनगणना में यह आंकड़ा 43.63 फीसदी हो गया था।

उत्तर भारत में हिंदी

हिंदी प्रमुख रूप से उत्तर भारत में अधिक बोली जाती है। वहीं, यह विश्व की चौथी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है।

हिंदी कितने लोग बोलते हैं

साल 2011 के आंकड़ों के अनुसार, भारत में लगभग 52 करोड़ से अधिक लोग हिंदी बोलते हैं। तो इससे साबित होता है हिंदी बोलने वालों की संख्या सबसे अधिक है।

इंग्लिश बोलने वाला राज्य

भारत का नॉर्थ ईस्ट स्टेट नागालैंड की ऑफिशियल लैंग्वेज इंग्लिश है। इस भाषा को वहां की विधानसभा में आधाकारिक भाषा के तौर पर घोषित किया गया था।

इंग्लिश ऑफिशियल लैंग्वेज कब बनीं

नागालैंड में इंग्लिश को ऑफिशियल लैग्वेज का दर्जा साल 1967 में मिला। जिसके बाद से वहां के लोग इसी भाषा को बोलना पसंद करते हैं।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Which Acid Is Found In Sour Fruits?