15 अगस्त के बाद जान ले तिरंगे को डिस्पोज करने का तरीका


By Mahima Sharan16, Aug 2023 11:39 AMjagranjosh.com

हर घर तिरंगा

13 से 15 अगस्त में पूरे भारत में हर घर तिरंगा अभियान जलता है जिसमें सभी लोग भारत माता की सम्मान में घरों पर तिरंगा फहराते हैं।

तिरंगे का अपमान

लेकिन हमने अक्सर देखा है कि कम जानकारी के लोग 15 अगस्त के बाद अंजाने में ही सही लेकिन तिरंगे का अवहेलना करते हैं। यहीं कारण है कि हमें सड़कों पर तिरंगे पड़े नजर आते हैं।

दंडनीय अपराध और सजा

जानकारी के लिए बता दें कि तिरंगे का अपमान दंडनीय अपराध है जिसमे पकड़े जाने पर तीन साल की सजा और जुर्माना लग सकता है। तो चलिए जानते है तिरंगे को सम्मान के साथ कैसे डिस्पोज करें

दफनाने का तरीका

डैमेज झंडों के टुकड़ों को अच्छे से फोल्ड करके लकड़ी के बॉक्स में रखें और उस बॉक्स को जमीन में दफना दें वहीं, इस प्रक्रिया के बाद कुछ मिनट के लिए मौन रहें।

जलाने का तरीका

झंडे को जलाने के लिए एक साफ और सुरक्षित स्थान चुनें उसके बाद झंडे को अच्छी तरह फोल्ड कर के आग के हवाले कर दें।

कैसे न जलाए

बता दें तिरंगे को कभी भी कोने से नहीं जलाना चाहिए।  इस दौरान सम्मान और मौन बरकरार रहना चाहिए।

महत्वपूर्ण बात

राष्ट्रीय ध्वज को सजावट के मकसद से कभी भी इस्तेमाल न करें। वहीं कपड़ा समझ कर तिरंगे का उपयोग किसी चीज की साफ करने या ढकने के लिए नहीं किया जाना चाहिए।

प्रिंट या कढ़ाई

नैपकिन, अंडरगारमेंट्स, रूमाल आदि किसी भी कपड़े पर तिरंगे की प्रिंट या कढ़ाई नहीं करवानी चाहिए। यह अपराध और तिरंगे का अपमान है। 

उम्मीदवार यूपी बीटेक काउंसलिंग के लिए 20 अगस्त तक करें अप्लाई