Physics Olympiad 2024: विदेश में जीते भारत ने 5 मेडल्स


By Priyanka Pal31, Jul 2024 12:29 PMjagranjosh.com

इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड 2024

हाई स्कूल के स्टूडेंट्स के लिए इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड का आयोजन, जो कि एक विश्व चैम्पियनशिप है। इसका आयोजन हर साल एक अलग देश में किया जाता है।

सबसे पहले कहां हुआ था आयोजित ?

इस विश्व चैपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन सबसे पहले 1967 में पोलैंड में किया गया था। जिसके बाद यह 5 महाद्वीपों के 80 से अधिक देशों में फैल गया है।

फिजिक्स ओलंपियाड 2024

54वें इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड में इंडियन स्टूडेंट्स ने भारत का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है। यह प्रतियोगिता 21 जुलाई से 29 जुलाई तक ईरान के इस्फ़हान में आयोजित की गई थी।

मेडल्स

इसमें सभी पांच पार्टिसिपेंट्स ने 2 गोल्ड और 3 सिल्वर मेडल अपने नाम किए हैं। छत्तीसगढ़ के रायपुर से रिदम केडिया और मध्य प्रदेश के इंदौर से वेद लाहोटी ने गोल्ड जीता है।

सिल्वर मेडल

इस विश्व चैंपियनशिप प्रतियोगिता में महाराष्ट्र से आकर्ष राज सहाय और नोएडा, उत्तर प्रदेश से भव्या तिवारी ने सिल्वर जीता अपने नाम किया है।

भारत का नाम किया रोशन

इसी के साथ राजस्थान के कोटा के रहनेवाले जयवीर सिंह ने भी सिल्वर मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया है।

भारत का स्थान

कंट्रीवाइज लिस्ट में भारत, वियतनाम के साथ चौथे स्थान पर रहा, तो वहीं चीन को पहला स्थान, रूस को दूसरा और रोमानिया को तीसरा स्थान मिला है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Boost Your Knowledge: Check Out Smallest Airports In World