UK Lottery Visa: इंडियन स्टूडेंट इस Visa के लिए कैसे अप्लाई करें? जानिए


By Priyanka Pal21, Feb 2024 01:59 PMjagranjosh.com

एजुकेशन न्यूज

UK गवर्नमेंट ने बहुत ही अच्छा वीजा अनाउंस किया है। जिसमें सिर्फ और सिर्फ इंडियन अप्लाई कर सकते हैं। अगर आप भी इंडियन सिटीजन हैं तो, आप इस वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं। UK गवर्नमेंट ने ये वीजा 3,000 इंडियन के लिए जारी किया है। आगे जानिए आप इस वीजा के लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं।

इंडिया यंग प्रोफेशनल्स स्कीम

इस स्कीम के लिए कोई भी इंडियन 20 फरवरी, 2024 से 22 फरवरी तक कर सकते हैं। यह पहल 18-30 वर्ष की आयु के सफल आवेदकों को 24 महीने की अवधि के लिए यूनाइटेड किंगडम में रहने, काम करने और अध्ययन करने की अनुमति देती है।

एप्लीकेशन

इस वीजा में आवेदन करने के लिए आपको किसी भी तरह का कोई आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना है। इस वीजा के लिए कोई भी इंडियन आवेदन कर सकता है।

सिलेक्शन

कोई भी उम्मीदवार की एंट्री इसमें हो सकती है। जब आपका सिलेक्शन इसमें हो जाएगा। इसके लिए आपको आपकी ई - मेल के जरिए सूचित कर दिया जाएगा। जिसके बाद आपको डॉक्यूमेंट सब्मिट करने होंगे।

ऐज लिमिट

इस वीजा के लिए आवेदक की आयु 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। बैचलर डिग्री के साथ अन्य डिग्री धारक भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

इंडिया यंग प्रोफेशनल्स स्कीम के लिए आपका सिलेक्शन होने पर आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज तैयार करने होंगे। एक वैध पासपोर्ट या अन्य दस्तावेज जो आपकी पहचान और राष्ट्रीयता दर्शाता हो।

डॉक्यूमेंट्स

आपकी योग्यता का प्रमाण। भारत से एक पुलिस रिपोर्ट या क्लीयरेंस प्रमाणपत्र। आपराधिक रिकॉर्ड जांच के लिए देखे जाएंगे।

ऐसी ही सरकारी नौकरियों और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Top Brain Boosting Activities For Weak Students