Manoj Kumar Education: कहां से की थी मशहूर एक्टर ने पढ़ाई?
By Priyanka Pal04, Apr 2025 10:47 AMjagranjosh.com
मनोज कुमार
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जिन्हें लोग भारत कुमार के नाम से भी जानते हैं। उन्होंने 4 अप्रैल 2025 को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली है। आगे जानिए उनकी एजुकेशन और करियर के बारे में।
बचपन
24 जुलाई, 1937 को अमृतसर, पंजाब में हरिकृष्ण गोस्वामी के रूप में जन्मे मनोज कुमार ने हिंदी सिनेमा में अपने लिए एक अलग जगह बनाई है।
स्कूलिंग
कहा जाता है मनोज कुमार अपनी पढ़ाई-लिखाई को लेकर काफी गंभीर थे। उन्होंने अपनी स्कूलिंग दिल्ली में रहकर पूरी की।
ग्रेजुएशन
मनोज कुमार ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज से बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की थी। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उनकी साहित्य और कला में खास रुचि थी।
फिल्मी करियर
बहुत कम लोग जानते हैं कि मनोज कुमार का असली नाम हरिकृष्ण गिरी गोस्वामी था। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने फिल्म में कदम रखा। उन्होंने करीब 35 फिल्मों में बतौर अभिनेता काम किया और कुछ को निर्देशित भी किया है।
दिलीप कुमार से प्रेरित
उनके पसंदीदा एक्टर दिलीप कुमार थे, उन्हीं से प्रेरित होकर उन्होंने अपना नाम मनोज कुमार रख लिया था।
देश भक्ति फिल्में
मनोज कुमार ने 1960 और 1970 के दशक में भारत की आजादी, किसानों की स्थिति और राष्ट्रीय एकता पर आधारिक कई फिल्मों में काम किया है।
सर्वोच्च सम्मान
भारतीय कला में उनके अपार योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें 1992 में पद्मश्री और 2015 में भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया है।
ऐसी ही सक्सेस स्टोरी, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।