8 ऐसे भारतीय एक्टर जिन्होंने पॉलिटिक्स में रखा कदम
By Priyanka Pal20, Nov 2023 02:17 PMjagranjosh.com
भारतीय राजनीति
ये दौर कोई नया नहीं है जिसमें सिर्फ राजनीति में जुड़ने के लिए कई अदाकार बेताब रहते हैं, बल्कि भारतीय राजनीति में पहले भी कई एक्टर ऐसे हुए जिन्होंने नेता बनकर राज किया।
जयललिता
तमिलनाडु में एक आइकन मानी जाने वाली जयललिता ने 1991 से 2016 के बीच राज्य की मुख्यमंत्री के रूप में 6 बार सेवा की है।
सुनील दत्त
अभिनय में करियर आजमाने के बाद पॉलिटिक्स की ओर रुख सन् 1984 में अपनााया और साल 2004 - 2005 तक खेल मंत्री के रूप में काम किया।
हेमा मालिनी
भाजपा के प्रतिनिधि के रूप में लोकसभा और राज्यसभा दोनों का हिस्सा रही। मौजूदा समय में मथुरा निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य हैं।
स्मृति ईरानी
एकता कपूर के जाने माने टीवी धारावाहिक सास भी कभी बहू थी से प्रसिद्धी पाने वाली स्मृति ईरानी गुजरात से संसद सदस्य के रूप में चुनी गयी थी।
राजेश खन्ना
1970 दशक के स्टार दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के संसद सदस्य थे। 1992 में चुनाव जीता और 1996 तक बरकरार रखा उसके बाद राजनीति छोड़ दी।
शत्रुघ्न सिन्हा
भारतीय सिनेमा जगत में बेहतरीन पारी खेलने के बाद भाजपा सरकार के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और शिपिंग मंत्री के रूप में कार्य करने के अलावा, लोकसभा और राज्यसभा दोनों के सदस्य रहे हैं।
गोविंदा
2004 में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए और मुंबई से लोकसभा के लिए चुने गए। 2008 तक, उन्होंने फिल्म छोड़ने और अपने फिल्मी करियर पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया।
World Toilet Day 2023: Know History And Significance