Success Story : Shark Tank India की Judge Entrepreneur विनीता सिंह की &कहानी &Priyanka Pal


By Priyanka Pal02, Feb 2023 04:35 PMjagranjosh.com

विनीता सिंह का नाम देश की सशक्त महिलाओं में शुमार है।

शुगर कॉस्मेटिक्स की CEO की सफलता बहुत सी विफलताओं के मिले सबक का परिणाम हैं।

विनीता का जन्म गुजरात में हुआ था उन्हें पढ़ाई में गणित और भौतिकी विषय सबसे प्रिय थे।

प्रतियोगी परीक्षा में उन्हें ऑल इंडिया की 378वीं रैंक प्राप्त थी।

जिसकी वजह से उन्हें IIT मद्रास में इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग में प्रवेश मिला था।

IIM अहमदाबाद से MBA करते हुए स्ट्रेटजी कंस्लटिंग इन्वेस्टमेंट बैंकिंग की ट्रेनिंग ली।

2006 – 07 में इंटर्नशिप के लिए न्यू यॉर्क गई वहां की महिलाओं को देखकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा मिली।

तीन स्टार्टअप फेल होने के बाद 2012 में ई-कॉमर्स कंपनी में हाथ आजमाया।

विनीता ने 2015 में शुगर कॉस्मेटिक्स की शुरूआत की जो आसान नहीं था इस बिजनेस में भी उन्हें बहुत चुनौतियां मिली।

लोगों को उत्पाद निर्माताओं को अपने आइडिया जब भी सुनाने जाती वे बिना सुने ही मना कर देते थे।

फिर भी उन्होंने अपनी पूरी ऐसी टीम खड़ी कर दी जो लोगों की अपेक्षाओं पर खड़ी उतरी।

विनीता मानती हैं की आपको जिंदगी में जितनी विफलताएं मिलती रहेंगी आप उतना ही सीखते रहोगे।

अब विनीता शार्क टेंक इंडिया की जज के रूप में जानी जाती हैं और साथ ही लाखों करोड़ों लोगों के लिए एक प्रेरणा बन गईं हैं।

यह भी देखें&Nirmala Sitharaman

AIBE Admit Card : यहां से करें परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड।