टीवी शो की 'अनपढ़ बहुओं' की डिग्री उड़ा देगी आपके होश
By Mahima Sharan18, May 2023 03:13 PMjagranjosh.com
टीवी सीरियल कास्ट
भारतीय टीवी सीरियल में महिला दर्शकों का आंकड़ा ज्यादा है। ज्यादातर धारावाहिकों में मुख्य भूमिका महिलाओं की होती है। उसमें भी शुरुआत में उन्हें अनपढ़ या कम पढ़ा-लिखा दिखाया जाता है।
सुम्बुल तौकीर
टीवी सीरियल 'इमली' का रोल निभाने वाली Sumbul Touqeer बहुत प्रतिभाशाली हैं और कम समय में ही उन्होंने प्रसिद्धि और प्रशंसकों का प्यार हासिल कर लिया है।
रूपाली गांगुली
टीवी सीरियल 'अनुपमा' लंबे समय से टीआरपी चार्ट्स की टॉप रैंकिंग में शामिल है। असल जिंदगी में रूपाली गांगुली के पास होटल मैनेजमेंट की डिग्री है।
दिशा वकानी
कॉमेडी डेली सोप 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दया का रोल निभाने वाली दिशा वकानी ने आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है।
निहारिका चौकसे
निहारिका चोकसी केवल 18 साल की (Niharika Chauksey Age) हैं। 2022 में उसने 12वीं की बोर्ड परीक्षा दी। वह कई मशहूर टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं।
शुभांगी अत्रे
भाबीजी घर पर हैं की अंगूरी भाभी को कौन नहीं जानता अनपढ़ गृहिणी का किरदार निभाने वाली शुभांगी अहिल्या यूनिवर्सिटी से मार्केटिंग में एमबीए की डिग्री हासिल की है।
जिया मानेक
'साथ निभाना साथिया' की अनपढ़ गोपी बहू ने रियल लाइफ में गुजरात यूनिवर्सिटी से एडवरटाइजिंग और मार्केटिंग में ग्रेजुएशन किया है।
भारत में उल्टी दिशा में बहने वाली नदी के बारे में क्या जानते हैं आप?