Pratika Rawal: मनोविज्ञान की छात्रा से क्रिकेट स्टार तक का सफर
By Priyanka Pal24, Dec 2024 04:35 PMjagranjosh.com
कौन हैं प्रतीक रावल?
नई महिला क्रिकेटर युवा ओपनर, जिन्हें अपनी बेहतरीन खेल अंदाजी के लिए जाना जा रहा है। प्रतीक महिला वनडे में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली 150वीं खिलाड़ी हैं।
क्रिकेट की दुनिया में पहचान
प्रतीका को पहली बार 2021 में सीनियर महिला वन-डे ट्रॉफी के दौरान पहचान मिली, जहां उन्होंने सात मैचों में 49.40 की औसत और 78.41 की स्ट्राइक रेट बनाया था।
बल्लेबाजी का हुनर
असम के खिलाफ दिल्ली के लिए 155 गेंदों पर 19 चौकों और पांच छक्के 161 रन बनाकर अपनी बल्लेबाजी का हुनर भी दुनिया को दिखाया।
बचपन
प्रतीका दिल्ली की रहने वाली हैं उनका जन्म 1 सितंबर, 2000 को हुआ था और उनका क्रिकेट के लिए प्यार 10 साल की उम्र से ही रहा है।
एजुकेशन
अपनी स्कूल एजुकेशन पूरी करने के बाद प्रतीका ने कॉलेज एडमिशन के दौरान साइकोलॉजी विषय में एडमिशन लिया। जिसके बाद उन्होंने अपना पूरा ध्यान क्रिकेट पर लगाने पर सोचा।
टीम में मिली जगह
2 दिसंबर 2024 को वडोदरा में वेस्टइंडीज की महिलाओं के खिलाफ पहले वनडे के दौरान प्रतीक रावल ने अपना डेब्यू किया है।
युवा ओपनर
युवा ओपनर ने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। प्रतीका की मेहनत ने उन्हें आज भारतीय टीम में जगह दिलाने का काम किया है। वह अपनी काबिलियत के दम पर अपना मुकाम हासिल कर रही हैं।
ऐसी ही सक्सेस स्टोरी, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
Cricketer Ruturaj Gaikwad’s Career Highlights And Net Worth